Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Guru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व

Guru Purnima 2026 Worship Rules : गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है। जानिए गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है, गुरु पूजनऔर धर्मिक महत्व।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 29, 2026 | 02:07 PM

गुरु पूर्णिमा (सौ.AI)

Follow Us
Follow Us:

Guru Purnima Puja Vidhi :पूरे देशभर में आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर महर्षि वेदव्यास का अवतरण हुआ था।

उन्होंने चारों वेदों का विभाजन, महाभारत की रचना तथा 18 पुराणों का संकलन कर मानव समाज को ज्ञान का अमूल्य भंडार प्रदान किया। इसलिए उन्हें आदिगुरु माना जाता है और इस दिन व्यास पूजा भी की जाती है।

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें पूजा ?

  • धार्मिक एवं लोक मान्यता के अनुसार,गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु की पूजा करने के लिए प्रात:काल जल्दी उठें और यदि संभव हो तो किसी जल तीर्थ जैसे गंगा नदी आदि पर जाकर स्नान करें।
  • तन और मन से पवित्र होने के यदि संभव हो तो अपने गुरु स्थान पर जाकर या फिर अपने घर में पूरे विधि-विधान से अपने गुरु के चित्र या मूर्ति आदि की पूजा करनी चाहिए।
  • यदि आप अपने घर में गुरु की पूजा कर रहे हैं तो इसके लिए ईशान कोण को साफ करके वहां पर एक चौकी पर आसन बिछाकर उनकी प्रतिमा, चित्र या फिर चरण पादुका रखें और उस पर पवित्र जल छिड़कें।
  • यदि आपके गुरु साक्षात मौजूद हों तो उन्हें उचित आसन देकर उनके सबसे पहले पैर पखारें और उसे साफ कपड़े से पोंछें।
  • यदि आप के गुरु उपलब्ध हों, या फिर उनका चित्र भी न उपलब्ध हो तो आप पादुका पूजन के जरिए अपनी श्रद्धा प्रकट करें।
  • गुरु की मूर्ति, चरण पादुका या फिर उनके पैर को शुद्ध जल से पवित्र करने के बाद उन्हें रोली, चंदन, अक्षत आदि से तिलक लगाकर ताजे फूल की माला पहनाएं।
  • इसके बाद अपने गुरु के लिए फल, मिष्ठान आदि का भोग अर्पित करके गुरु मंत्र का पाठ या फिर ‘ॐ गुरुवे नमः’ मंत्र का कम से कम एक माला जप करें।
  • पूजा के अंत में शुद्ध देशी घी से बने दीये से आरती उतारें। इसके बाद गुरु पूजा में हुई भूल-चूक के लिए क्षमा प्रार्थना करते हुए अपने लिए आशीर्वाद की कामना करें।

यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा के दिन इन 5 कामों से रहें दूर, नहीं तो मां लक्ष्मी और गुरु की कृपा से हो सकते हैं वंचित

सम्बंधित ख़बरें

आगरा में जया किशोरी की कथा: कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद और सुदामा चरित्र ने दिया प्रेम, धर्म और संस्कार का संदेश

Photo: पहला सावन में शिव पूजा क्यों है इतनी खास? फोटो में जानिए 12 बड़ी जरूरी बातें

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर इन दोहों के साथ करें गुरु को प्रणाम, मिलेगा भरपूर आशीर्वाद

Guru Purnima 2026: महाभारत और 18 पुराणों के रचयिता थे महर्षि वेद व्यास, जानिए उनके जन्म की रोचक कथा

गुरु पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

महर्षि वेदव्यास का जन्म

इस दिन को ‘व्यास पूर्णिमा’ भी कहते हैं क्योंकि वेदों का विभाजन और महाभारत जैसे ग्रंथ लिखने वाले महर्षि वेदव्यास का जन्म इसी दिन हुआ था।

अज्ञान अंधकार से मुक्ति

‘गुरु’ शब्द का अर्थ है जो अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाए।

प्रथम आदिगुरु शिव

योग परंपरा के अनुसार, इसी दिन आदिदेव भगवान शिव ने सप्तऋषियों को योग का पहला ज्ञान दिया था और वे प्रथम आदिगुरु बने थे।

Guru purnima 2026 guru puja vidhi significance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 02:07 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Guru Purnima
  • Purnima
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.