Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पितृदोष से मुक्ति का शुभ अवसर, माघ पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

माघ पूर्णिमा के दिन पितरों की तृप्ति के लिए स्नान और दान के साथ-साथ अनुष्ठान आदि भी किए जा सकते हैं। ऐसे में यहां जानिए किन बातों को ध्यान में रखकर पितृ दोष से छुटकारा पाया जा सकता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Feb 08, 2025 | 11:06 PM

माघ पूर्णिमा पर पितृदोष के उपाय ( सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Magh Purnima : हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण मानी गई है। पूर्णिमा पर स्नान-दान की परंपरा सदियों से चली आ रही है। साथ ही, इस दिन जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु, माता लक्ष्मी और भगावन शिव का भी पूजा अर्चना किया जाता है।

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष माघी पूर्णिमा 12 फरवरी, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। माघ पूर्णिमा के दिन पितरों की तृप्ति के लिए स्नान और दान के साथ-साथ अनुष्ठान आदि भी किए जा सकते हैं।

मान्यतानुसार जीवन में एक के बाद एक संकट आने पर, घर में कलह होने पर, घर-परिवार में सुख और शांति न होने पर यह माना जाता है कि पितृ नाराज हैं और पितृदोष लग गया है। ऐसे में यहां जानिए किन बातों को ध्यान में रखकर पितृ दोष से छुटकारा पाया जा सकता है। कुछ उपाय जानिए।

सम्बंधित ख़बरें

कड़ाके की ठंड को मात देकर माघी पूर्णिमा पर रिकॉर्ड स्नान, 2.10 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

Magh Purnima के दिन किस भगवान की पूजा से मिलेगा अक्षय पुण्य और कैसे बदलेगा भाग्य? जानिए

माघ पूर्णिमा के दिन करें कौड़ी के ये उपाय, माता लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न!

माघ पूर्णिमा को इस कथा की पाठ से मिलेगी श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा, बिल्कुल न भूलें

माघ पूर्णिमा पर पितृदोष के उपाय :

सूर्यदेव को दें अर्घ्य

माघ पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ होता है। अपने पितरों का ध्यान लगाएं और ‘ॐ पितृभ्यः नमः’ मंत्र का जाप करें। घर की खुशहाली के लिए ऐसा करना अच्छा माना जाता है।

भोजन का दान

पितृदोष से मुक्ति के लिए भोजन का दान करना चाहिए। इसके अलावा, इस दिन किसी गाय, कुत्ते या कौवे को रोटी जरूर खिलाएं। कहते हैं, इससे पितरों को शांति मिलती है। पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए भी ऐसा करना शुभ होता है।

दीप जलाना

पितृ दोष से मुक्ति के लिए माघ पूर्णिमा के दिन घर में चौमुख दीपक जलाएं। इसके अलावा, पितृ दोष से मुक्ति के लिए पितृ स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने पर मान्यतानुसार पितृ प्रसन्न हो जाते हैं।

गंगा स्नान और तर्पण

पितृ दोष से मुक्ति के लिए माघ पूर्णिमा के दिन संभव हो तो गंगा स्नान करें और पितरों को तर्पण दें। गंगा के अलावा, किसी और पवित्र नदी में स्नान किया जा सकता है या फिर गंगाजल को पानी में मिलाकर इस पानी से भी घर के अंदर स्नान कर सकते हैं। पितरों का तर्पण जिस जल से कर रहे हैं उसमें तिल जरूर डालें।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –  

चंद्रमा को अर्घ्य देना

पितृ दोष से मुक्ति के लिए माघ पूर्णिमा की रात चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता हैं। कच्चे दूध में सफेद फूल डालकर चंद्रमा को अर्घ्य देने पर पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है।

 

Remedies for pitradosh on magh purnima

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2025 | 11:06 PM

Topics:  

  • Magha Purnima

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.