Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

23 से 29 नवंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल जानिए, बेहतर फल के लिए क्या है आपके लिए सुझाव, पढ़िए

Weekly Horoscope:23 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक मेष से मीन राशि वाले के लिए कैसा रहेगा 12 राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल, साथ ही लकी डेट, लकी दिन और उपाय-

  • By ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
Updated On: Nov 22, 2025 | 09:41 PM

साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 नवंबर 2025

Follow Us
Close
Follow Us:

Weekly Horoscope 23-29 Nov 2025: इस हफ्ते ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, नए मौके और कुछ जरूरी सावधानियां लेकर आ रही है। सूर्य और मंगल का प्रभाव आत्मविश्वास बढ़ाएगा, वहीं शुक्र आपकी पर्सनल लाइफ में मिठास लाएगा। नौकरी, बिजनेस, पैसा, परिवार और सेहत, हर क्षेत्र में इस सप्ताह कई बदलाव दिखेंगे। जानें आपका पूरा वीक कैसा रहने वाला है, साथ ही हर राशि का शुभ दिन, शुभ रंग और इस हफ्ते का उपाय।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपके प्रयास बेहतरीन रिजल्ट लेकर आएंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपकी क्षमता साबित करने का मौका देंगी।

बिजनेस में रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी पुराने मामले का समाधान निकल सकता है। रिश्तों में गलतफहमियां कम होंगी और बातचीत बेहतर बनेगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान और नींद की कमी परेशान कर सकती है। यात्रा का योग भी बन रहा है, लेकिन सावधानी अवश्य रखें।

शुभ तारीख: 24, 27 नवंबर

शुभ रंग: लाल

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ एवं संतोषजनक रहने वाला है। आर्थिक तौर पर आपके लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं और किसी नई इनकम का स्रोत भी खुल सकता है।

करियर में तेजी आएगी और आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। फैमिली में खुशियां बढ़ेंगी और रिश्तों में प्यार व समझ बढ़ेगी। कपल्स के लिए यह समय खास रहेगा। सेहत बेहतर रहेगी और मानसिक शांति बढ़ेगी। किसी काम में अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है।

शुभ तारीख: 25, 28 नवंबर

शुभ रंग: सफेद

उपाय: शुक्रवार को गाय को रोटी खिलाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ी निराशापूर्ण रहने वाली है। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन सप्ताह का अंत शानदार रहेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

किसी बात में जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए सोच-विचार कर निर्णय लें। घर के बड़े- बुजुर्ग का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में सुधार होगा। बिजनेस में नए कॉन्टैक्ट बनेंगे।

यात्रा से फायदा और नए अनुभव मिलने की संभावना है। सेहत में थोड़ी उतार-चढ़ाव रहेगा है, खानपान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ तारीख: 23, 29 नवंबर

शुभ रंग: हरा

उपाय: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक रूप से मजबूती देगा। काम में तेजी आएगी और आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। बिजनेस करने वालों को बड़ा फायदा या नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा और पुरानी समस्या दूर हो सकती है। इस सप्ताह आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

शुभ तारीख: 26, 29 नवंबर

शुभ रंग: पीला

उपाय: शिव मंदिर में जल चढ़ाएं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आप नई शुरुआत करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय शानदार है, प्रमोशन या प्रशंसा मिलने की संभावना है।

आर्थिक लाभ होने के योग हैं और किसी पुराने कार्य का पूरा होना राहत देगा। परिवार में चल रहे तनाव खत्म होंगे और माहौल सकारात्मक रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन ओवरवर्क से बचें।

शुभ तारीख: 24, 28 नवंबर

शुभ रंग: नारंगी

उपाय: हर रविवार सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह बेहतरीन रहने वाली है। मेहनत रंग लाएगी। पढ़ाई और करियर में अच्छी प्रगति होगी। किसी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और लंबे समय से रुकी प्लानिंग आगे बढ़ेगी। सेहत में सुधार रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा।

शुभ तारीख: 25, 27 नवंबर

शुभ रंग: हरा

उपाय: कान में तांबे का सिक्का रखें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह रिश्तों की सौगात लेकर आएगी और तनाव खत्म होगा। नौकरी में स्थिरता और विकास के संकेत हैं। आपकी प्लानिंग सही दिशा में आगे बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के कुछ नए मौके बनेंगे। यात्रा करना फायदेमंद रहेगा, चाहे वह निजी हो या प्रोफेशनल। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव कम होगा। आप खुद को पहले से ज्यादा संतुलित महसूस करेंगे।

शुभ तारीख: 23, 26 नवंबर

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी की आरती करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। नई प्लानिंग और मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। इनकम बढ़ने के संकेत हैं और रुका हुआ काम तेजी से पूरा होगा। परिवार में सहयोग मिलेगा और माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभदायक साबित हो सकती है। सेहत भी अच्छी रहेगी।

शुभ तारीख: 27, 29 नवंबर

शुभ रंग: मरून

उपाय: मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगी। कई अटके काम पूरे होंगे। नई नौकरी या पदोन्नति के अवसर सामने आ सकते हैं। बिजनेस में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और कोई उत्सव भी हो सकता है। हालांकि सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है, खानपान और नींद का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं, लेकिन सोच-समझकर करें।

शुभ तारीख: 24, 29 नवंबर

शुभ रंग: पीला

उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले जातकों के लिए यह हफ्ते काम के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ेगी लेकिन उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा और किसी रिश्तेदार से मिलने का योग है।

रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है, ध्यान या मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा।

शुभ तारीख: 23, 27 नवंबर

शुभ रंग:  भूरा

उपाय: शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

साप्ताहिक राशिफल 17-23 नवंबर तक कैसा रहने वाला है आपका भाग्य, पढ़ें मेष से मीन तक साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले जातकों को इस सप्ताह बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो आपके करियर को नई दिशा देंगी। आर्थिक लाभ के कई मौके बनेंगे और किसी बड़ी डील या प्रोजेक्ट का फायदा मिलेगा। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम का योग है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। सेहत बढ़िया रहेगी और ऊर्जा बनी रहेगी। आपकी पर्सनैलिटी लोगों को आकर्षित करेगी।

शुभ तारीख: 25, 28 नवंबर

शुभ रंग: नीला

उपाय: जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और व्यक्तिगत रिश्तों के लिए बढ़िया रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते गहरे होंगे और किसी खास बात पर सहमति बनेगी। काम में नए अवसर मिलेंगे और आप अपनी क्रिएटिविटी से लोगों को प्रभावित करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और इनकम बढ़ेगी। सेहत उत्तम रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ तारीख: 26, 29 नवंबर

शुभ रंग: समुद्री नीला

उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीली मिठाई चढ़ाएं।

 

Weekly rashifal 23 november to 29 november 2025 saptahik rashifal mesh kark tula kumbh meen weekly horoscope and predictions in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2025 | 09:35 PM

Topics:  

  • Aaj ka Rashifal
  • Daily Horoscope
  • Today Horoscope

सम्बंधित ख़बरें

1

‘त्रिपुर भैरवी जयंती’ गुरुवार को, जानिए इस पूजा का महत्व, शुभ मुहूर्त नोट कर लीजिए

2

इस दिन से संगम तट पर ‘माघ मेला’, इन तिथियों में होगी आस्था की पवित्र डुबकी

3

शनिवार को बस कर लें सरसों के तेल के ये उपाय, शनिदेव की मिलेगी कृपा, ग्रहदोष से मिलेगी मुक्ति!

4

इन’ 4 दिनों में गलती से भी न जलाएं तिल के तेल का दीया, झेलने पड़ सकते हैं कई घातक संकट! यहां जानिए

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.