Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शनिवार को बस कर लें सरसों के तेल के ये उपाय, शनिदेव की मिलेगी कृपा, ग्रहदोष से मिलेगी मुक्ति!

Shaniwar Ke Upay: हिन्दू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है और उनकी कृपा पाने के लिए सरसों के तेल के प्रयोग को सबसे प्रभावी उपायों में से एक माना जाता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Nov 22, 2025 | 03:24 PM

शनिवार के दिन करें सरसों के तेल का ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shani Dev Remedies: आज शनिवार का दिन न्याय और कर्मफलदाता शनि देव की पूजा के लिए समर्पित हैं। कहा जाता कि, शनिदेव हमारे अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अगर कोई व्यक्ति अच्छे कर्म करता है, तो शनि उसे आशीर्वाद देते हैं और जीवन में सफलता दिलाते हैं।

वहीं, बुरे कर्म करने वालों को शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।ऐसे में शनिदेव की कृपा पाने के लिए लोग शनिवार को खास उपाय करते हैं और उनमें सबसे असरदार सरसों के तेल का दीपक जलाना माना जाता है। आइए जानते है सरसों के तेल से जुड़ा उपाय।

शनिवार के दिन करें सरसों के तेल का यह आसान उपाय:

पीपल पेड़ के नीचे दीया जलाएं

ज्योतिष एवं वस्तु शास्त्रों के अनुसार, शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि प्रसन्न होते हैं। दीपक जलाते समय ध्यान रखें कि आपका मुंह उत्तर दिशा की ओर हो और दीपक जलाने के बाद सीधे घर आएं, पीछे मुड़े बिना।

सम्बंधित ख़बरें

Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ

Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा

Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य

Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय

ऐसा करने से शनि देव की कृपा मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे न केवल शनि दोष कम होता है बल्कि अप्रत्याशित परेशानियां भी दूर होती हैं।

मुख्य द्वार पर तेल लगाएं

ज्योतिष बताते है कि, सरसों के तेल के उपाय सिर्फ दीपक तक सीमित नहीं हैं। बल्कि इस दिन घर में सरसों का तेल लगाने से भी लाभ होता है। घर के मुख्य द्वार पर हल्का सा तेल लगाना, तेल में हल्दी मिलाकर दीपक जलाना, या तेल का दान करना, सभी उपाय शनि की कृपा बढ़ाते हैं।

कहते हैं, यह उपाय खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनकी कुंडली में शनिदोष या कमजोर शनि की स्थिति हो।

इसके अलावा, शनिवार को मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल डालकर पूजा करना भी बहुत शुभ माना गया है। इस दीपक को पीपल के पेड़ के पास, मंदिर में या अपने घर के पूजा स्थल पर जलाया जा सकता है। जब दीपक जलता है तो वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और व्यक्ति मानसिक रूप से भी हल्का महसूस करता है।

ये भी पढ़ें–‘इन’ 4 दिनों में गलती से भी न जलाएं तिल के तेल का दीया, झेलने पड़ सकते हैं कई घातक संकट! यहां जानिए  

सरसों के तेल का दान

अगर आप शनिदोष या जीवन में लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाना और पीपल के पेड़ की पूजा करना अत्यंत लाभकारी होता है।

इसके अलावा, सरसों के तेल का दान गरीबों या मंदिर में करना भी शनि प्रसन्नता का संकेत माना जाता है। यह उपाय न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करता है।

 

Do this easy mustard oil remedy on saturday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2025 | 03:24 PM

Topics:  

  • Religion News
  • Sanatan Hindu religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.