कुम्भ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2026, जानिए वार्षिक राशिफल
Kumbh Rashifal 2026:नया साल 2026 कुम्भ राशि वालों के जीवन में कई अहम बदलाव और नए अवसर लेकर आ रहा है। यह वर्ष आत्मविकास, करियर में स्थिरता और रिश्तों में समझ बढ़ाने वाला रहेगा।
- Written By: सीमा कुमारी
कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Aquarius Yearly Horoscope Prediction: सभी लोग जानना चाहते हैं कुंभ राशि वाले को नया साल 2026 में कैसा रहेगा जाने परिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, व्यापार तथा प्रेम सम्बन्ध कैसा रहेगा। कुंभ राशि वालों के लिए नया साल 2026 उतार-चढ़ाव और अवसरों से भरा रहने वाला है।
इस वर्ष गुरु तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे। जनवरी से 02 जून 2026 तक गुरु पंचम भाव में रहेंगे, इसके बाद 31 अक्टूबर 2026 तक षष्ठ भाव में गोचर करेंगे। वर्ष के अंत में गुरु-केतु की युति कुछ मामलों में परेशानी तो कुछ में लाभ देगी।
वहीं, शनि दूसरे भाव में रहकर धन और रिश्तेदारों से सहयोग दिलाएंगे। राहु केंद्र भाव में और केतु सप्तम भाव में रहेंगे। आइए जानते है ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Birthday Prediction 2026: मानसिक चुनौतियों के बाद मिलेगी सफलता, जानें राशि अनुसार वार्षिक भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Birthday Horoscope: 9 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर और धन का वार्षिक भविष्यफल
पारिवारिक जीवन
वर्ष 2026 में पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा। परिवार के प्रति ईमानदारी और समझदारी बनाए रखने से हालात अनुकूल रहेंगे। राहु और शनि की स्थिति के कारण कभी-कभी विवाद हो सकता है, लेकिन विवेक से स्थिति संभल जाएगी।
रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए पारिवारिक प्रोजेक्ट पर विचार होंगे, लेकिन तुरंत सफलता नहीं मिलेगी।
व्यापार और नौकरी
व्यापार के लिहाज से वर्ष थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। मेहनत तो अधिक करेंगे, लेकिन जनवरी से जून तक अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा।
02 जून 2026 के बाद नए व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए वर्ष अनुकूल है। कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहें। 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 के बीच नई नौकरी या पद में मजबूती के योग बन रहे हैं।
शिक्षा और करियर
विद्यार्थियों के लिए वर्ष सामान्य से बेहतर रहेगा। शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा। हालांकि स्वास्थ्य कमजोर रहने के कारण पढ़ाई में ध्यान भटक सकता है। उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिलेगी। 02 जून 2026 के बाद करियर में जल्दबाजी न करें, मेहनत से उन्नति होगी।
मकान और भूमि
मकान या भूमि खरीदने की योजना है तो थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। भूमि-भवन से जुड़े सौदे पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही करें। गुप्त तरीके से की गई योजना लाभ दे सकती है।
वाहन
वर्ष 2026 में नया वाहन खरीदने के लिए समय अनुकूल नहीं है। 02 जून 2026 तक वाहन खरीदने से बचें। अत्यधिक आवश्यकता हो तो पुराना वाहन लेना बेहतर रहेगा।
प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन
प्रेम संबंधों में सावधानी जरूरी होगी। राहु-केतु के प्रभाव से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर से संवाद में सतर्क रहें, वरना रिश्ता टूटने की स्थिति बन सकती है। 02 जून 2026 के बाद प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य से अच्छा रहेगा और संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य को लेकर वर्ष चुनौतीपूर्ण रहेगा। लीवर, पेट, ब्लड प्रेशर और छाती से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष सावधानी रखें। तले-भुने भोजन से दूरी बनाएं।
ये भी पढ़े-धनु राशि वालों का कैसा रहेगा साल 2026, करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन में क्या बरतें सावधानी
लकी नंबर: 8 और लकी कलर:संतरी
उपाय
- शनि के मंत्र का जप करें और बजरंग वाण का पाठ करें।
- शनिवार को कला तील का दान करें।
- राहु के लिए उपाय करें गले में चांदी का लॉकेट धारण करें।
- बुजुर्ग का सेवा करे।
