- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Birthday Horoscope 30 March Yearly Prediction Career Politics Hindi
Birthday Horoscope: 30 मार्च को जन्मे लोगों के लिए लकी होगा साल 2026! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
Birthday Prediction: 30 मार्च को जन्मे लोगों के लिए साल 2026 कई नए अवसर और बदलाव लेकर आ सकता है। इस साल करियर, धन और रिश्तों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
- Written By: प्रीति शर्मा

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Birthday Horoscope 30 March: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 30 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्ति ऊर्जावान और महत्वाकांक्षी होते हैं। सोमवार 30 मार्च 2026 से शुरू होने वाला आपका नया वर्ष जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता और चुनौतियों का एक मिला-जुला मिश्रण लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं शिक्षा, व्यापार और राजनीति के क्षेत्र में आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।
शिक्षा और यात्रा के सुखद संयोग
वर्ष 2026 की शुरुआत उन छात्रों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको आशातीत सफलता मिलेगी। इसके साथ ही इस अवधि में लंबी दूरी की यात्राओं के प्रबल योग बन रहे हैं जो आपके करियर के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। आर्थिक मोर्चे पर राहत मिलेगी और अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी जिससे आपका बैंक बैलेंस सुधरेगा।
स्वास्थ्य के प्रति सावधानी
जैसे ही वर्ष अपने मध्य भाग में पहुंचेगा आपको कड़े परिश्रम के दौर से गुजरना पड़ सकता है। इस दौरान मेहनत के अनुपात में आंशिक सफलता ही प्राप्त होगी जिससे मन में थोड़ी निराशा का भाव आ सकता है। अत्यधिक व्यय के कारण वित्तीय तनाव बढ़ सकता है। साथ ही शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताएं आपको घेर सकती हैं इसलिए सेहत और योग पर विशेष ध्यान देना अनिवार्य होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 30 March: सोमवार को मेष और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Birthday Horoscope: आज है जन्मदिन तो हो जाइए खुश! अगले 1 साल तक बरसेगी इन राशियों पर सुख-सुविधाओं की सौगात
Aaj Ka Rashifal 29 March: रविवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मीन और सिंह को मिलेगी बड़ी खुशखबरी!
Weekly Horoscope 29 March- 4 April: अप्रैल में शुरू होने वाले हैं इन 3 राशियों के अच्छे दिन! जानें अपना राशिफल
राजनीतिक लाभ
ये साल आपके लिए धमाकेदार रहने वाला है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं उन्हें किसी बड़े पद या लाभ की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय में आ रही रुकावटें दूर होंगी और व्यापार में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। यह समय आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
मेष और वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के जातकों को इस वर्ष ‘मेहनत ही सफलता की कुंजी’ के मंत्र पर चलना होगा। अत्यधिक परिश्रम के उपरांत ही आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आलस्य से बचें वरना हाथ आया अवसर निकल सकता है।
यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Rashifal 30 March: सोमवार को मेष और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि के व्यक्तियों को इस वर्ष काफी पसीना बहाना पड़ सकता है। आपके लिए लाभ की स्थिति तो बनेगी लेकिन वह आपके द्वारा किए गए संघर्ष की तुलना में थोड़ी कम महसूस हो सकती है। धैर्य बनाए रखना ही आपकी सबसे बड़ी जीत होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह वर्ष राजयोग जैसा प्रभाव लेकर आएगा। विशेषकर राजनीति से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ और जनता का भरपूर समर्थन मिलने के संकेत हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के व्यक्तियों के लिए यह वर्ष सामाजिक और पारिवारिक सहयोग का रहेगा। आपके अटके हुए काम दूसरों की मदद से आसानी से पूरे हो जाएंगे। टीम वर्क आपके लिए सफलता का मुख्य आधार बनेगा।
मकर और कुंभ राशि
शनि प्रधान इन राशियों के लिए साल 2026 मान-सम्मान में बढ़ोतरी का साल है। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी जबावदारी बढ़ेगी और आपकी प्रतिष्ठा में चार चांद लगेंगे।
धनु और मीन राशि
बृहस्पति की इन राशियों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष ‘गोल्डन पीरियड’ साबित हो सकता है। आपको निवेश और पुराने अटके हुए धन से अच्छे लाभ मिलने की उम्मीद है।
मिथुन और कन्या राशि
इन राशि के जातकों को मित्रों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। सहयोग प्राप्त होने से कठिन कार्य भी सरल हो जाएंगे। बौद्धिक कार्यों में आपकी प्रशंसा होगी।
Birthday horoscope 30 march yearly prediction career politics hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
30 मार्च इतिहास: भारतीय सिनेमा का ऐतिहासिक दिन, सत्यजीत राय को मिला ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी अवार्ड’
Mar 30, 2026 | 07:56 AMएआई और आईओटी से बदला जल प्रबंधन, महाराष्ट्र के जलापूर्ति विभाग को बड़ा सम्मान
Mar 30, 2026 | 07:55 AMतब्रीज से बहरीन तक दहला मिडिल ईस्ट, ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला, रसायनों के रिसाव का बढ़ा खतरा
Mar 30, 2026 | 07:47 AMमहाराष्ट्र में बदलेगा मौसम: कई जिलों में तेज हवाओं संग बारिश की चेतावनी, 4 अप्रैल तक असर जारी
Mar 30, 2026 | 07:44 AMनागपुर मनपा के 75 साल: शहर को मिलेंगे 75 नए गार्डन और 75 खेल मैदान; नितिन गडकरी ने तैयार की बड़ी योजना
Mar 30, 2026 | 07:42 AMनवभारत संपादकीय: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.82 तक गिरा, बाजार में मचा हाहाकार
Mar 30, 2026 | 07:35 AMदिव्यांग सशक्तिकरण में ऐतिहासिक कदम, सभी श्रेणियों को सरकारी सुविधाओं में शामिल किया गया
Mar 30, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PM
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PM
महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PM
‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM














