Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal 10 March: मेष और मकर राशि वालों की खुलेगी किस्मत! जानें कैसा रहेगा आपका का दिन

Today Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होता है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई खुशखबरी और अवसर लेकर आ सकता है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Mar 10, 2026 | 12:05 AM

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Daily horoscope 10 March 2026: आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और अनुराधा नक्षत्र का विशेष प्रभाव रहेगा। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालने वाली है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आपको अपने जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि, आपको व्यर्थ की उलझनों और मानसिक परेशानियों से बचने की सलाह दी जाती है। दूर-दराज की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और वे आपके कार्यों में सहयोगी बनेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से शानदार है। नौकरीपेशा जातकों पर उनके कार्यस्थल पर उत्तरदायित्व बढ़ सकते हैं। अच्छी खबर यह है कि आपकी आमदनी के स्रोत एक से अधिक होने की संभावना है। व्यापार या कार्यक्षेत्र की नई रूपरेखा पर विचार-विमर्श करने के लिए यह उचित समय है। शाम तक कोई शुभ संदेश मिल सकता है जो मन को प्रसन्न करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Virgo Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए कैसा है आज का दिन? जानिए क्या बोल रहा है आपका राशिफल

Birthday Horoscope: 29 अप्रैल को है जन्मदिन तो हो जाएं सावधान! आपकी किस्मत ले सकती है बड़ा यू-टर्न

Aaj Ka Rashifal 29 April: वृश्चिक राशि पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा! मीन राशि वाले भूलकर भी न करें ये गलती

Birthday Horoscope: 28 अप्रैल को जन्में जातकों के लिए ग्रहों की बड़ी चाल! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज कोई ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे मानसिक रूप से बहुत प्रसन्नता महसूस होगी। किसी पुराने मित्र के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त होगा। समाज में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। पुराने अटके हुए कार्यों में गति आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी है। आपको कहीं से उपहार या आकस्मिक लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। समाज में आपका यश बढ़ेगा, लेकिन आपको ‘उठाईगीरों’ और चालाक लोगों से सावधान रहने की सख्त जरूरत है। सफलता पाने के लिए आज आपको सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों को मैत्री संबंधी कोई ऐसा शुभ समाचार मिल सकता है, जिसकी वे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। जिस महत्वपूर्ण कार्य में आप हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। हालांकि, सुख-सुविधाओं और यात्राओं पर व्ययभार की अधिकता रहेगी, इसलिए बजट का ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए व्यवसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्याओं का निदान होगा। यश और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यदि आपकी कोई वस्तु काफी समय से गुम थी, तो उसके मिलने से आज आपको अपार प्रसन्नता होगी। खरीदारी या बिक्री के कार्यों में सावधानी रखना आपके लिए बांछनीय है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से सफल रहेगा। धन संबंधी मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। किसी प्रियजन से शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है, जिससे मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कलात्मक या दस्तकारी के कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन खर्चीला हो सकता है, लेकिन यह निवेश भविष्य में फलदायी होगा।

प्रतीकात्मत तस्वीर (सौ. एआई)

यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope : 08 से 14 मार्च 2026 तक कैसा रहेगा आपका भाग्य? जानें किन राशियों के खुलेंगे तरक्की के द्वार!

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातक आज पारिवारिक कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। यदि आप किसी आर्थिक उलझन में हैं, तो घर के बुजुर्गों की सलाह लेना आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगा। संतान के कार्यों और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना आपके लिए लाभकारी रहेगा। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से चर्चा जरूर करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज संयम बरतने का दिन है। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होकर अपना काम न बिगाड़ें, अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। आज किसी अभिन्न मित्र से अचानक भेंट हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और मन में हर्ष रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहना ही आपके हित में है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। हालांकि, आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सचेत रहने की आवश्यकता है। बदलते मौसम और काम के बोझ का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।

कुम्भ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों को आज सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आज आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण सलाह यह है कि साझेदारी (Partnership) में कोई भी नया कार्य न करें, अकेले कार्य करना आपके लिए अधिक हितकर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा और सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बहुत अधिक रहने वाली है। अधिक काम की वजह से शरीर में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम के लिए भी समय निकालें। राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज विशेष सहयोग प्राप्त होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और पुराने संबंधों में फिर से मधुरता आएगी।

व्यापार भविष्य

आज चैत्र कृष्ण सप्तमी को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव के कारण बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिलेगी।

मंदी के संकेत: अलसी, सूरजमुखी, सोना, चांदी, मिर्च और कपास के भाव में आज गिरावट (मंदी) दर्ज की जा सकती है। निवेशकों को इन क्षेत्रों में सावधानी बरतनी चाहिए।

तेजी के संकेत: जायफल, अजवाइन और धनिया के भाव में तेजी आने की संभावना है। मसाला बाजार के व्यापारियों के लिए मुनाफा कमाने का मौका हो सकता है।

वायदा बाजार विचार: आज 11 बजकर 53 मिनट से अगले 16 मिनट के रुख को देखकर व्यापार करना विशेष रूप से लाभप्रद रहेगा।

भाग्यांक: आज का विशेष भाग्यांक 5634 है, जो आपके निर्णयों में सहायक हो सकता है।

Daily horoscope 10 march 2026 astrology prediction in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2026 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Daily Horoscope Today
  • Today Horoscope

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.