वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक भविष्यफल

Scorpio Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष 2026 धैर्य, समझदारी और आत्मसंयम की परीक्षा लेने वाला रहेगा। साल की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति कुछ उतार-चढ़ाव दिखाएगी।
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक भविष्यफल
Scorpio Yearly Horoscope
Published on
Updated on

Scorpio Yearly Horoscope Prediction: वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष 2026 धैर्य, समझदारी और आत्मसंयम की परीक्षा लेने वाला रहेगा। साल की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति कुछ उतार-चढ़ाव दिखाएगी, जिससे पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी रखना जरूरी होगा। आइए जानते है ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से वृश्चिक राशि का वार्षिक भविष्यफल

पारिवारिक जीवन

साल 2026 में पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद से बचें। वर्ष 2026 में गुरु की स्थिति अनुकूल नहीं रहने के कारण परिवार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ रूठने-मनाने का दौर चलता रहेगा। 02 जून 2026 के बाद पारिवारिक स्थिति में सुधार आएगा। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे दूर होंगी। समझदारी से लिए गए निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे। 31 अक्टूबर 2026 के बाद पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। संतान की उन्नति होगी और समस्याओं का अंत होगा। जीवन पहले से अधिक सहज और सुखद बनेगा।

व्यापार तथा नौकरी

नया साल 2026 व्यापार के लिए मिला-जुला रहेगा। राहु-केतु की अशुभ स्थिति के कारण व्यापार में विशेष सतर्कता आवश्यक होगी। नए निवेश से बचें और बाहरी लोगों की बातों में न आएं। शत्रु परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं।

02 जून 2026 के बाद व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति मिलेगी और कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। शनि का प्रभाव मजबूत रहेगा।

जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें 11 मई से 21 जून 2026 के बीच सफलता मिल सकती है।

शिक्षा तथा करियर

विद्यार्थियों को वर्ष 2026 में अधिक मेहनत करनी होगी। शनि के प्रभाव से विशेष रूप से लिक्विड/रसायन/जल से संबंधित विषयों में अध्ययन करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को निरंतर प्रयास करना होगा। सहपाठियों से विशेष सहयोग नहीं मिलेगा। 02 जून 2026 के बाद शिक्षा का स्तर मजबूत होगा। प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। करियर में तत्काल बड़ा लाभ नहीं दिखेगा, लेकिन मंगल के सहयोग से मनोबल बढ़ेगा और करियर धीरे-धीरे मजबूत बनेगा।

मकान तथा भूमि

वर्ष 2026 मकान या भूमि की खरीदारी के लिए अनुकूल नहीं है। दशम भाव के स्वामी शनि पंचम भाव में स्थित हैं तथा मंगल और गुरु की स्थिति भी अनुकूल नहीं है। यदि अत्यधिक आवश्यकता हो, तो सभी कागजातों की अच्छे से जांच कर ही खरीदारी करें।

वाहन

वर्ष 2026 में नए वाहन की खरीदारी के लिए अनुकूल योग नहीं बन रहे हैं। शनि पंचम भाव में और गुरु 02 जून 2026 तक कमजोर स्थिति में रहेंगे। विशेष परिस्थिति में पुराने वाहन की खरीद की जा सकती है, लेकिन नया वाहन लेने से फिलहाल बचें।

लव लाइफ तथा वैवाहिक जीवन

प्रेम संबंधों को लेकर मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। गुरु अष्टम भाव में रहने के कारण रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा। 02 जून 2026 के बाद रिश्तों को लेकर उत्साह बढ़ेगा, लेकिन पार्टनर पर अपनी मनमानी या दबाव न डालें, अन्यथा रिश्ता टूट सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में शुरुआती समय में विवाद रहेंगे, लेकिन 02 जून के बाद रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। जनवरी से 02 जून 2026 तक पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। राहु-केतु की स्थिति के कारण बीच-बीच में छाती से संबंधित परेशानी भी हो सकती है। नियमित दिनचर्या और सावधानी आवश्यक है।

लकी नंबर:2 और लकी कलर:आसमानी

उपाय

  • शनिवार को शनि महाराज के दर्शन करें और काले उड़द का दान करें।
  • गुरुवार को पीला चंदन मस्तक पर लगाएं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com