Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Daily Horoscope For 09 July 2026: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है। कुछ जातकों को करियर और धन लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और महत्वपूर्ण निर्णयों में सतर्क रहने की सलाह दी।
- Written By: अपूर्वा नायक
आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो )
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उपलब्धियां, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत लेकर आया है। कुछ राशि के जातकों को व्यापार और संपत्ति से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, पारिवारिक मामलों और महत्वपूर्ण निर्णयों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
आज जन्मे बालक का फल
आज जन्म लेने वाला बालक भावुक, स्वतंत्र विचारों वाला और आत्मनिर्भर स्वभाव का होगा। शुरुआती वर्षों में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। कम बोलने वाला यह बालक अपनी बुद्धिमत्ता और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेगा। 35 वर्ष की आयु के बाद जीवन में उल्लेखनीय उन्नति और सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।
मेष
पुरानी समस्याओं से राहत मिलने के संकेत हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से मानसिक संतोष मिलेगा। नए अवसर लाभदायक साबित हो सकते हैं। विवादों से दूरी बनाए रखना हितकर रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट
Birthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
कर्क राशि में बुध की वक्री चाल से होगा कमाल, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृषभ
आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों के साथ मतभेद से बचें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
मिथुन
जिद या जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क
मित्रों की सहायता से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सामाजिक और सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। धैर्य और समझदारी से काम लें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
सिंह
समय पर कार्य पूरा करने की आदत सफलता दिलाएगी। पद, प्रतिष्ठा और अधिकारों में वृद्धि के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। कार्य के सिलसिले में यात्रा संभव है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: हल्का हरा | शुभ अंक: 5
तुला
तुला राशि वाले जातक नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा मानसिक दबाव बढ़ा सकती है, लेकिन आजीविका से जुड़े प्रयास सफल रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 6
वृश्चिक
संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। निजी कार्यों को टालने से बचें। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 9
धनु
पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से बचें। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम भी सकारात्मक मिलेंगे।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8
मकर
उच्च शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। अधूरे कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बुजुर्गों के साथ व्यवहार में संयम रखें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4
कुंभ
संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आय और खर्च में संतुलन रहेगा। खानपान में सावधानी रखें।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 2
मीन
नई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। मनमौजी स्वभाव पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7
ये भी पढ़ें :-
व्यापार भविष्य
आषाढ़ कृष्ण नवमी/दशमी और अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी और रूई में तेजी रहने के संकेत हैं। वहीं गेहूं, जौ, चना, चावल, जूट और पाट-बारदाना में नरमी बनी रह सकती है। गुड़, शक्कर, घी, तेल और कपास के भाव भी दबाव में रहने की संभावना है।
भाग्यांक: 1521
