Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या नाम की स्पेलिंग बदलने से बदल सकती है किस्मत? सेलिब्रिटीज भी कर चुके हैं बदलाव; जानिए Name Numerology

Name Spelling Change: बड़े पर्दे के कई सितारे अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव कर चुके हैं, क्या यह केवल फैशन है या फिर इससे जीवन में कोई बदलाव आता है। आइए जानते हैं क्या है नेम न्यूमरोलॉजी का साइंस।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 09, 2026 | 09:33 AM

न्यूमरोलॉजी (फोटो.AI)

Follow Us
Follow Us:

Name Numerology Impact On Life: अंक ज्योतिष में जितना मूलांक और भाग्यांक महत्वपूर्ण होता है, उतना ही व्यक्ति का नाम और नाम की स्पेलिंग भी महत्वपूर्ण होता है। यदि नाम की शुरूआत शुभ अक्षर से हो तो अच्छा रहता है।

व्यक्ति के जीवन में उसके नाम का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यदि आपके मूलां​क और भाग्यांक से आपके नाम का मैच नहीं ​होता है, तो व्यक्ति का जीवन असंतुलित हो सकता है। जब नाम, भाग्यांक और मूलांक एक दूसरे को सहयोग करते हैं, तो व्यक्ति जीवन में तेजी से उन्नति करता है और सफलता के नए आयाम तक पहुंचता है।

बॉलीवुड के कई सितारें ऐसे हैं जिन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग अलग रखी है। किसी एक लेटर को जोड़ लेना या हटा देना। इन सितारों में अजय देवगन, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और तृप्ति डिमरी जैसे कई नाम शामिल हैं। अजय देवगन ने अपने सरनेम से a हटा दिया है, तो तृप्ति डिमरी ने अपने नाम में एक i को जोड़ लिया है। लेकिन ऐसा क्यों?

सम्बंधित ख़बरें

Jagannath Rath Yatra 2026: कौन खींच सकता है भगवान जगन्नाथ का रथ? पुरी जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Chanakya Niti: क्या पत्नी से हर बात शेयर करनी चाहिए? आचार्य चाणक्य ने इन 4 बातों को गुप्त रखने की दी सलाह

Vastu Tips: घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले रखें? जानिए सप्ताह के 7 दिनों के शुभ उपाय

Birthday Horoscope: 9 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर और धन का वार्षिक भविष्यफल

कैसे काम करता है अंक ज्योतिष

न्यूमरोलॉजी में हर अक्षर को एक संख्या से जोड़ा जाता है और इन संख्याओं का जोड़ व्यक्ति की एनर्जी प्रोफाइल बनाता है। माना जाता है कि जब नाम की संख्या व्यक्ति के जन्मांक या भाग्यांक से मेल खाती है, तो जीवन में संतुलन बना रहता है। यह संतुलन करियर में सफलता, आर्थिक स्थिरता और पहचान दिलाता है।

न्यूमरोलॉजी (फोटो.सोशल मीडिया)

नाम एक ऐसा शब्द, जिसे आप जीवन में हजारों बार लिखते, बोलते और सुनते हैं।दिलचस्प बात यह है कि कई लोग नाम में मामूली बदलाव-जैसे एक अक्षर जोड़ना या हटाना-करके सकारात्मक बदलाव महसूस करने का दावा करते हैं। न्यूमरोलॉजिस्ट इसे वाइब्रेशन शिफ्ट कहते हैं, यानी नाम की ऊर्जा का बेहतर दिशा में बदलना।

नाम के अक्षर की ऊर्जा का महत्व

अंक ज्योतिष के अनुसार नाम का हर अक्षर जीवन में एक विशेष ऊर्जा और वाइब्रेशन देता है। नाम में एक अक्षर का बदलाव नाम की कुल संख्या को बदल देती है, जिससे व्यक्ति की एनर्जी प्रोफाइल प्रभावित होती है। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन अंक ज्योतिष में इसे प्रभावशाली माना जाता है।

नाम और जन्मतिथि

न्यूमरोलॉजी में व्यक्ति का नाम, जन्म की तारीख और भाग्य अंक के बीच तालमेल होना चाहिए। यदि इन तीनों में सामंजस्य बना रहता है, तो जीवन में संतुलन और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।

नाम का नंबर, जन्म तिथि और डेसटिनी नंबर क्या है

  • नाम का नंबर- नाम के अक्षरों के आधार पर निकाला गया अंक।
  • जन्म तिथि- जन्म की तारीख ।
  • डेसटिनी नंबर- पूरी जन्मतिथि (दिन, माह, साल) के योग से निकाला गया अंक।

वैवाहिक जीवन पर असर

अंक ज्योतिष में नाम की सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव व्यक्ति के व्यवहार और उसके सरल संवाद पर भी पड़ती है और इसका सीधा असर हमारे जीवन के रिश्तों व वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है। हालांकि, किसी भी रिश्ते की मजबूती आपसी विश्वास, सम्मान और समझ पर निर्भर करती है।

न्यूमरोलॉजी (फोटो.सोशल मीडिया)

बच्चों के नाम में न्यूमरोलॉजी का महत्व

आज भी कई परिवारों में बच्चे का नाम रखते समय राशि, नक्षत्र और न्यूमरोलॉजी को ध्यान में रखा जाता हैं। हालांकि, यह पूरी तरह व्यक्तिगत निर्णय होता है। बच्चों के जन्म के बाद नाम का चुनाव करते समय उसका उच्चारण, उसका अर्थ और उसका महत्व मायने रखता है।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले रखें? जानिए सप्ताह के 7 दिनों के शुभ उपाय

किन सेलिब्रिटीज ने बदली अपने नाम की स्पेलिंग

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनके नाम की स्पेलिंग बदलने की चर्चा होती रही है। इनमें अजय देवगन, तृप्ति डिमरी, आयुष्मान खुराना व करिश्मा कपूर समेत कई नाम शामिल हैं।

  • Ajay Devgn (Ajay Devgan – Ajay Devgn)
  • Rani Mukerji (Rani Mukherjee – Rani Mukerji)
  • Karisma Kapoor (Karishma Kapoor – Karisma Kapoor)
  • Ekta Kapoor (Ekta Kapoor – Ektaa Kapoor)
  • Tusshar Kapoor (Tushar – Tusshar)
  • Suniel Shetty (Sunil – Suniel)
  • Vivek Oberoi (Viveik – Vivek)
  • Kamaal R. Khan (Kamal – Kamaal)
  • Riteish Deshmukh (Ritesh – Riteish)
  • Ayushmann Khurrana (Ayushman – Ayushmann)

इन सेलिब्रिटीज के नाम में किए गए बदलाव को हमेशा नेम न्यूमरोलॉजी सो जोड़कर देखा गया है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि इनकी सफलता के पीछे नाम की स्पेलिंग में किए गए बदलाव कारण हैं। इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, प्रतिभा, सही अवसर और लगातार किया गया काम भी है।

Name numerology name spelling change impact on life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 09:29 AM

Topics:  

  • Astro Tips
  • Daily Horoscope Today
  • Religion News
  • Sanatan Culture
  • zodiac signs effect

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.