Rashi Lucky Numbers: राशि के अनुसार जानिए अपना लकी नंबर, खुल जाएगा किस्मत का ताला!
Lucky Numbers In Numerology: राशि के अनुसार हर व्यक्ति का एक खास लकी नंबर होता है, जो उसकी किस्मत और सफलता को प्रभावित करता है। जानिए आपकी राशि के लिए कौन सा नंबर है शुभ है।
- Written By: सीमा कुमारी
आपका Lucky नंबर कौन सा है? (सौ. सोशल मीडिया)
Lucky Number By Rashi: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्र की चाल का व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर होता है। ग्रहों की स्थिति से जीवन में शुभ-अशुभ घटनाओं का पता चलता है, जबकि नक्षत्रों की गणना व्यक्ति के स्वभाव और जीवनशैली को प्रभावित करती है।
इसी आधार पर हर राशि के लिए अलग-अलग लकी नंबर और शुभ दिन निर्धारित होते हैं, जिन पर कार्य करने से सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
ऐसे में आज हम राशि के अनुसार जानें आपका लकी नंबर क्या है और कौन-सा दिन है आपके लिए बेहद ही शुभ?
सम्बंधित ख़बरें
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
राशि के अनुसार आपका Lucky नंबर कौन सा है?
-
मेष राशि
ज्योतिष – शास्त्र के अनुसार, मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और इसलिए मेष राशि के लोग आत्मविश्वास व ऊर्जा से भरे होते हैं। अगर मेष राशि के लकी नंबर की बात करें तो मेष राशि वाले जातकों का लकी नंबर 1 है और शुभ दिन मंगलवार हैं।
-
वृषभ राशि
अगर दूसरी राशि यानी वृषभ राशि की बात कैरे तो वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं जिन्हें सुख-समृद्धि, प्रेम व वैभव का कारक माना जाता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों का लकी नंबर 2, 9 और 11 हैं। वहीं, इनका शुभ दिन शुक्रवार बताया गया हैं।
-
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का लकी नंबर 13 होता है। वहीं इनके लिए शुभ दिन बुधवार होता है। राशि के अनुसार, (Rashi Lucky Numbers) मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं।
-
कर्क राशि
मिथुन राशि के जातकों की तरह कर्क राशि वाले जातकों का भी अपना लकी नंबर है यानी 7 और 10 हैं। वहीं इनके लिए शुभ दिन सोमवार होता है। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं।
-
सिंह राशि
ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं और इस राशि के शुभ अंक 0 और 8 हैं. इनके लिए शुभ दिन रविवार होता हैं।
-
कन्या राशि
कन्या राशि की बात करें तो कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इस राशि के जातकों का शुभ अंक 3 और 5 हैं। वहीं इन लोगों के लिए शुभ दिन बुधवार होता है।
-
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इस राशि के लिए शुभ दिन शुक्रवार होता है. वहीं इनके लिए शुभ अंक 4 और 6 हैं।
-
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 9 और 11 हैं। वहीं इनके लिए शुभ दिन मंगलवार होता है।
-
धनु राशि
ज्योतिष शास्त्र में धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु बताया गया है। इस राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 5 और 15 हैं वहीं इनका शुभ दिन गुरुवार होता है।
-
मकर राशि
मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है और इस राशि का शुभ अंक 2 है। वहीं इन लोगों के लिए शुभ दिन शनिवार होता है।
यह भी पढ़ें- Auspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
-
कुंभ राशि
कुंभ राशि का स्वामी ग्रह भी शनि है। इस राशि के जातकों का लकी नंबर 8 और 17 है। वहीं इनका शुभ दिन शनिवार है।
-
मीन राशि
मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है और इसलिए इस राशि के लोगों के लिए शुभ दिन गुरुवार होता है। इनका शुभ अंक 7 और 21 होता है।
