Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश का एक ऐसा मंदिर, यहां माता ब्रम्हचारिणी को पूजा के बाद प्रसाद में चढ़ती है कद्दू की सब्जी, जानिए

Bagoi Mata Temple in Hindi: आज माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रम्हचारिणी की पूजा की जाती है।माता ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए कई समर्पित मंदिर है लेकिन बगोई माता मंदिर सबसे खास मंदिर है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Sep 23, 2025 | 08:16 AM

बगोई माता का मंदिर (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

Bagoi Mata Temple in Hindi: शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। जहां पर आज माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रम्हचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन माता ब्रम्हचारिणी की विधि के साथ पूजा करने का विधान होता है तो वहीं पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के समय उन्हें शक्कर, मिश्री, खीर, पंचामृत अर्पित की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी तप की देवी हैं इसलिए जो भी भक्त कठिन साधना माता की करते है उन्हें मनवांछित फल मिलते है। साधकों पर माता की कृपा बरसती है और सभी दुख दूर हो जाते है। वैसे माता ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए कई समर्पित मंदिर है लेकिन बगोई माता मंदिर सबसे खास मंदिर है। यहां की परंपरा खास होती है।

मध्यप्रदेश में यहां स्थित है मंदिर

मध्यप्रदेश में देवास जिले के बेहरी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर माता ब्रह्मचारिणी का यह बगोई माता मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि, धार्मिक मत है कि बगोई माता के मंदिर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता है। साधक की सभी मनोकामनाएं माता की कृपा से पूर्ण होती हैं। कहा जाता है कि, बगोई माता मंदिर में भक्त बड़ी संख्या में दूर-दूर से आते है। कहते है कि, इस मंदिर में दर्शन के लिए जो भक्त आता है वह खाली हाथ नहीं लौटता है। दूर-दूर से श्रद्धालु बगोई माता के दरबार पर हाजिरी एवं अर्जी लगाने आते हैं। एक बार मनोकामना पूर्ण होने के बाद बगोई माता को मिश्री, मेवा और पंचामृत का भोग लगाते हैं। इस मंदिर में बगोई माता को कद्दू का भोग भी लगाया जाता है।

यह परंपरा है मंदिर की खास

बगोई माता मंदिर में जहां पर माता को कद्दू का भोग लगाया जाता है वहीं पर दूध, घी, गुड़ और पंचामृत भी अर्पित की जाती है। कहते है कि, माता को कद्दू का भोग लगाने से बगोई माता खुश होती है वहीं पर भक्तों पर कृपा बरसाती है। बगोई माता की कृपा से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। इसके अलावा साधक मनोकामना पूर्ति हेतु या मनोकामना पूर्ण करने के लिए मंदिर में आते है। कहते हैं कि, इस मंदिर की भभूति से सभी प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन, तुलजा भवानी देंगी 3 रूपों में भक्तों को दर्शन

कैसे पहुंचे बगोई माता मंदिर

इस प्रसिद्ध मंदिर बगोई माता मंदिर में दर्शन करने आने के लिए भक्त आसानी से पहुंच सकते है। इसके लिए बेहरी से बगोई माता मंदिर तक साधक को नंगे पांव जाना होता है। बगोई माता का मंदिर बेहरी क्षेत्र के वन में स्थित है। साधक फ्लाइट से देवास पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, ट्रेन के जरिए भी देवास जा सकते हैं। देवास से सड़क मार्ग के जरिए बेहरी जा सकते हैं। नवरात्र के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बगोई माता के दर्शन हेतु देवास पहुंचते हैं।

 

Pumpkin vegetable is offered as bhog to goddess brahmacharini in the bagoi mata temple

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 23, 2025 | 08:16 AM

Topics:  

  • 9th day of Navratri
  • Navratri
  • Shardiya Navratri

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल: 02 जनवरी 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन और भाग्यशाली अंक

2

जीवन बदल देने वाली 20 बातें: श्री प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग से सीखें नाम का दिव्य व्यापार

3

2026 में आसमान में हाेंगी चौंकाने वाली घटनाएं! सुपरमून-धूमकेतु… जानिए पूरे साल का खगोलीय कैलेंडर

4

इस मंदिर में शिवलिंग के पीछे दिखती है मनुष्य जैसी परछाई, विज्ञान और आस्था का अनोखा रहस्य

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.