-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dharashiv »
- Tulja Bhavani Will Give Darshan To The Devotees In 3 Forms
शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन, तुलजा भवानी देंगी 3 रूपों में भक्तों को दर्शन
- Written By: दीपिका पाल
Tulja Bhavani Temple: महाराष्ट्र की कुलस्वामिनी श्रीतुलजाभवानी के शारदीय नवरात्र महोत्सव की शुरुआत घटस्थापना के साथ हुई।मंदिर में तड़के पारंपरिक पद्धति से देवी की सिंहासन पर प्रतिष्ठापना की गई।

तुलजा भवानी देंगी 3 रूपों में भक्तों को दर्शन (सौ. सोशल मीडिया)
तुलजापुर: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है जहां पर माता दुर्गा के कई मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरु हो गया है। महाराष्ट्र में भी नवरात्रि का अलग ही नजारा देखने के लिए मिल रहा है। महाराष्ट्र की कुलस्वामिनी श्रीतुलजाभवानी के शारदीय नवरात्र महोत्सव की शुरुआत घटस्थापना के साथ हुई।मंदिर में तड़के पारंपरिक पद्धति से देवी की सिंहासन पर प्रतिष्ठापना की गई. दोपहर 12 बजे मंदिर संस्थान के अध्यक्ष और जिलाधिकारी कीर्ती किरण पुजारी द्वारा पत्नी सहित विधिवत रूप से मुख्य गर्भगृह में घटस्थापना की गई।
मंत्रोच्चार, ‘आई राजा उदो-उदो’ के जयघोष और पारंपरिक वाद्य यंत्र ‘संबल’ की गूंज के साथ सभी पूजा विधियां संपन्न की गईं। घटकलश की पूजा करके उसे गर्भगृह में स्थापित किया गया। खंडोबा मंदिर, यमाई देवी मंदिर, तोलभैरव और आदिमाया आदिशक्ति मंदिर में भी विधिपूर्वक पूजा कर घटस्थापना की गई।
सम्बंधित ख़बरें
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
Maa Durga: मासिक दुर्गाष्टमी आज, इस ‘महामुहूर्त’ में करें मां दुर्गा की पूजा, हर अधूरी मनोकामना होगी पूरी
Rambha Teej: कल रखा जाएगा रंभा तृतीय का व्रत, जानिए कैसे करें पूजन और क्या है इसका पौराणिक महत्व
Gupt Navratri 2026: किस दिन शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026? यहां जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
भक्तों को दिखेंगे माता के तीन रूप
भक्तों को मंदिर में देवी के दर्शन तीन रूपों महिषासुरमर्दिनी, तुलजाभवानी और बालाभवानी के रूप में दिखेंगे। तुलजा भवानी का यह मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं बल्कि यह शौर्य, भक्ति और मराठा गौरव का प्रतीक भी है। महाराष्ट्र के साथ ही तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से भी बड़ी संख्या में भक्त तुलजापुर नगरी में पहुंचे हैं। हजारों श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन किया। विभिन्न गांवों से युवा भवानी ज्योत लेकर तुलजापुर की ओर पैदल आते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस महोत्सव के अवसर पर मंदिर संस्थान, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, तहसील कार्यालय के साथ-साथ स्वास्थ्य, सार्वजनिक निर्माण, जल आपूर्ति और एसटी महामंडल सहित अन्य विभागों ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
सांस्कृतिक महोत्सव
इस वर्ष मंदिर संस्थान द्वारा प्रतिदिन सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया है, जो तुलजाभवानी सैनिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किए जाएंगे, पहले दिन गायक रोहित राऊत, जुयीली जोगलेकर और पद्मनाभ गायकवाड की संगीतमय संध्या आयोजित की गई।
ये भी पढ़ें- देवी दुर्गा के इन मंदिरों के दर्शन करने पहुंच जाएं दिल्ली, नवरात्रि पर होती है भारी भीड़
25,000 लोगों की क्षमता वाला वॉटरप्रूफ मंडप
भक्तों के लिए घाटशील कार पार्किंग मार्ग से प्रवेश होगा।इसके लिए यहां 25 हजार भक्तों की क्षमता वाला वॉटरप्रूफ दर्शन मंडप बनाया गया है।इस दर्शन मंडप में धर्मदर्शन, मुखदर्शन, अभिषेक दर्शन और पेड दर्शन – इन चार कतारों का प्रबंध किया गया है।
Tulja bhavani will give darshan to the devotees in 3 forms
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में आज फिर 1368 रुपये की भारी गिरावट, चांदी 2.32 लाख रुपये के पार
Jul 03, 2026 | 10:11 AMभंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMInd vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMचंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














