Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किस दिन रखा जाएगा मई का आखिरी प्रदोष व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना रहेगा शुभ

Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत सबसे पुण्यदायी व्रतों में से एक माना जाता है। मई 2026 का आखिरी प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 21, 2026 | 02:50 PM

भगवान शिव ( सौ. Gemini)

Follow Us
Follow Us:

Pradosh Vrat Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत सबसे पुण्यदायी व्रतों में से एक माना जाता है। जो हर महीने त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस बार मई महीने का आखिरी प्रदोष व्रत 28 मई 2026, दिन गुरुवार है। चूंकि गुरुवार को यह व्रत रखा जाएगा, इसलिए इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

प्रदोष व्रत का महत्व

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, प्रदोष व्रत के दिन विधि-विधान से शिव परिवार की पूजा करने और प्रदोष काल में महादेव की आराधना करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होते हैं। साथ ही शिवलिंग पर कुछ प्रिय चीजें अर्पित करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

प्रदोष व्रत 2026 डेट और शुभ मुहूर्त

पंचांग की मानें, तो ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 28 मई 2026 को सुबह 07 बजकर 56 मिनट पर होगा। वहीं त्रयोदशी तिथि का समापन 29 मई 2026 को सुबह 09 बजकर 50 मिनट पर होगा।
पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत 28 मई 2026, गुरुवार के दिन रखा जाएगा।
चूंकि गुरुवार को यह व्रत रखा जाएगा, इसलिए इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ

Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा

Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य

Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय

प्रदोष काल में पूजा का शुभ समय

प्रदोष व्रत के दिन शाम 07 बजकर 04 मिनट से रात 09 बजकर 09 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान शिव पूजा और महादेव का रुद्राभिषेक करना अत्यंत शुभ होता है।

प्रदोष व्रत पर कैसे करें पूजा?

  • हिंदू लोक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन सुबह और शाम दोनों समय पूजा का विधान है, लेकिन मुख्य पूजा शाम को प्रदोष काल में ही की जाती है।
  • सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करें और स्वच्छ (संभव हो तो सफेद) वस्त्र धारण करें।
  • घर के मंदिर में दीपक जलाएं और हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें।
  • फिर भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
  • शाम को पूजा के मुहूर्त से पहले दोबारा स्नान करें या हाथ-पैर धोकर स्वयं को पवित्र कर लें।
  • भगवान शिव का गंगाजल, गाय के कच्चे दूध, दही, घी और शहद (पंचामृत) से अभिषेक करें।
  • शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं और बेलपत्र, धतूरा, भांग, मदार के फूल तथा अक्षत अर्पित करें।
  • माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
  • इसके बाद व्रत कथा का पाठ करें।
  • अंत में ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए धूप-दीप से भोलेनाथ की आरती करें।

ये भी पढ़ें-Nautapa 2026 Rules: 2026 के नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी

प्रदोष व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान

  • प्रदोष व्रत में पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • इस दिन तामसिक चीजों जैसे प्याज, लहसुन और मांस-मदिरा से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें।
  • व्रत के दौरान केवल फलाहार या सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।
  • मन में किसी के प्रति क्रोध, ईर्ष्या या नकारात्मक विचार न आने दें।

 

Pradosh vrat 2026 shubh muhurat shivling offerings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 02:50 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Lord Shiva
  • Pradosh Vrat
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.