पौष अमावस्या को काला तिल, काली उड़द और घी के दान की महिमा जानिए
Donate For Ancestors Amavasya:पौष अमावस्या पर दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कुछ वस्तुओं का दान करने से न केवल पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है, बल्कि घर में सुख, समृद्धि भी आती है।
- Written By: सीमा कुमारी
पौष अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान (सौ.सोशल मीडिया)
Paush Amavasya Auspicious Donations:पूर्वजों की कृपा एवं आशीर्वाद पाने के लिए अमावस्या तिथि को सनातन धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। क्योंकि,यह शुभ एवं पावन तिथि पितरों को समर्पित है। हर महीने आने वाली अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है, लेकिन जब बात पौष अमावस्या की हो, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस बार पौष महीने की अमावस्या कल 19 दिसंबर, 2025 को पड़ रही है।
पौष महीने को छोटा पितृ पक्ष भी कहा जाता है, इसी वजह से इस पूरी अवधि में पितरों को शांति के लिए उपाय करने की सलाह दी जाती है। मान्यता यह भी है कि यदि आप पौष अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय आजमाती हैं तो ये आपके जीवन में खुशहाली लाने में मदद कर सकते हैं और पूर्वजों की नाराजगी को दूर करते हैं।
पौष अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान
-
काले तिल का दान
ज्योतिषयों के अनुसार, पौष अमावस्या के दिन काले तिल का दान करना बड़ा फलदायी बताया गया है। पितरों की पूजा में काले तिल का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह मान्यता है कि, काले तिल से किया गया तर्पण सीधे पितृलोक जाता है। इससे पितरों को शांति मिलती है और पितृदोष की समाप्ति के साथ ही अकला मृत्यु के दोष से छुटकारा मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Tulsi Upay: क्या आप जानते हैं? योगिनी एकादशी पर तुलसी का यह छोटा सा उपाय खोल देगा बंद तक़दीर के ताले
Lord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
बिपत्तारिणी पूजा 2026: क्यों की जाती है मां बिपत्तारिणी की आराधना? जानिए तिथि, पूजा-विधि और इसका महत्व
Sawan 2026: सावन के शुभारंभ से पहले घर में रखें ये 6 पवित्र वस्तुएं, शिव कृपा के साथ बढ़ेगी सकारात्मकता
-
अन्न दान
पौष अमावस्या के दिन काले तिल दान के अलावा अन्न दान करना भी बड़ा शुभ होता है। शास्त्रों में अन्न दान को महादान माना गया है। ऐसे में अगर आप पौष अमावस्या पर अन्न दान करते है तो इससे पितरों को तृप्ति होती है। जीवन में चल रहे आर्थिक संकट, कर्ज और समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसलिए पौष अमावस्या के दिन चावल, जौ, गेहूं और अनाज का दान करना शुभ माना गया है।
-
काली उड़द दाल और घी का दान
पौष अमावस्या पर काली उड़द दाल और घी का दान करने से जीवन में सौभाग्य बना रहता है। इसके अलावा, पौष माह में खिचड़ी का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। खिचड़ी काली उड़द दाल और चावल को मिलाकर तैयार की जाती है। इन चीजों के दान से किसी भी व्यक्ति की कुंडली में शनि मजबूत होता है और आपके पूर्वज भी प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें-साल के आखिरी अमावस्या पर कर लें ये महाउपाय, दूर होगी हर बाधा, मिलेगा पितरों का शुभ आशीष
-
गर्म एवं ऊनी वस्त्र का दान
पौष का महीना ठिठुरन भरी सर्दी वाला होता है। ऐसे में पौष अमावस्या के दिन गर्म कपड़े और कंबलों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। किसी गरीब और जरूरतमंद को इनका दान करने से जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होती है।
