-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Last Amavasya 5 Easy Remedies Hindu Rituals
साल के आखिरी अमावस्या पर कर लें ये महाउपाय, दूर होगी हर बाधा, मिलेगा पितरों का शुभ आशीष
- Written By: सीमा कुमारी
Amavasya Rituals:साल की आखिरी अमावस्या को विशेष माना जाता है। इस दिन किए गए 5 आसान उपाय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नकारात्मकता कम करते हैं और जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने में सहायक होते हैं।

पौष अमावस्या के दिन करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Last Amavasya oF The Year: 19 दिसंबर को इस साल 2025 की आखिरी पौष अमावस्या मनाई जा रही है। पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि सुबह लगभग 4:59 बजे से शुरू होकर अगले दिन 20 दिसंबर सुबह लगभग 7:12 बजे तक रहेगी।
सनातन धर्म में पौष अमावस्या की पावन तिथि बहुत ही पवित्र और शुभ मानी जाती है। यह दिन विशेष रूप से पितरों को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस तिथि पर पितर धरती पर आते हैं और अपने वंशजों द्वारा किए गए तर्पण, दान और पूजा को स्वीकार करते हैं। बदले में वे परिवार को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
ज्योतिषियों के मुताबिक, इस वर्ष पौष अमावस्या के दिन कई शुभ योग बनने से इसका महत्व और बढ़ गया है। ज्योतिषियों की मानें तो इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी और पितरों का आशीर्वाद मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Jyeshtha Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: दुर्लभ संयोग में करें ये 5 उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
प्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
Purnima 2026: 29 जून की पूर्णिमा क्यों है खास? जानिए स्ट्रॉबेरी मून का रहस्य और वट पूर्णिमा का अनोखा संयोग
शशिकरण देवस्थान के विकास की मांग तेज, भक्तों ने पर्यटन स्थल का दर्जा देने की उठाई आवाज
पौष अमावस्या के दिन करें ये उपाय
-
गर्म कपड़े का दान
ज्योतिषयों के अनुसार, पौष अमावस्या के दिन अगर जरूरतमंदों को शॉल या फिर कंबल आदि का दान किया जाए तो इसे काफी शुभ माना जाता है। इस दान को हमेशा पूर्वजों के नाम से ही करना चाहिए। इससे घर-परिवार में शांति आती है।
कहा जाता है कि, ऐसा करने से जिंदगी में आने वाली हर बाधा खत्म हो जाती है। ऐसे में इस दान को करना शुभ माना जाता है। आप जरूरतमंदों को खाने की चीजें भी दान में दे सकते हैं।
-
पशु-पक्षियों खाना खिलाना
अगर इस महीने में पशु-पक्षियों के लिए भी कुछ किया जाता है तो इसे काफी पुण्य का काम माना जाता है। मान्यता के अनुसार इन लोगों के जरिए ही पितर हमारा भोजन ग्रहण करते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में समय-समय पर इन्हें भोजन जरूर कराना चाहिए। खासकर कि कोओं और कुत्तों को खाना खिलाना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
-
गंगाजल मिलाकर स्नान
इस महीने में किए गए स्नान को कई पुण्यों के बराबर माना जाता है। जि लोगों को किसी पवित्र नदी में स्नान करने का सौभाग्य नहीं मिल पाता है, वो लोग नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इसे भी उतना ही पवित्र माना जाता है। अगर किसी को पितृ दोष है तो वो लोग स्नान के बाद पितृ तर्पण कर सकते हैं।
-
सरसों के तेल का दीया जलाना
पौष अमावस्या के दौरान सरसों के तेल का दीया जलाना भी पवित्र माना जाता है। मान्यता के हिसाब से दक्षिण दिशा में सरसों में का दीया जलाना सबसे सही होता है। दरअसल इसे पितरों की दिशा माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में सरसों का दीया जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और साथ ही पितरों की कृपा भी मिलती है।
यह भी पढ़ें-मासिक शिवरात्रि आज, इस नियम की अनदेखी से नहीं मिलेगा शुभ फल
-
पीपल पेड़ के नीचे दीया जलाना
पौष अमावस्या के दौरान पीपल के पेड़ से जुड़ा उपाय काफी शुभ माना जाता है।अमावस्या वाली शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाकर सच्चे मन से प्रार्थना करनी चाहिए। साथ ही इस पेड़ का सात चक्कर जरूर लगाना चाहिए। हिंदू धर्म मान्यता के हिसाब से ऐसा करने से पितृ दोष काफी हद तक कम हो जाता है।
Last amavasya 5 easy remedies hindu rituals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृतिक की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMमहाराष्ट्र TET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई
Jun 27, 2026 | 10:38 PMक्या BJP में शामिल होंगी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, पार्टी में टूट की खबरों के बीच खुद बताईं मन की बात
Jun 27, 2026 | 10:38 PMHomemade Uttapam: हर सुबह एक जैसा नाश्ता क्यों? आज ट्राई करें साउथ इंडियन डिश उत्तपम की बेहतरीन रेसिपी
Jun 27, 2026 | 10:31 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM














