Tulsi Upay: क्या आप जानते हैं? योगिनी एकादशी पर तुलसी का यह छोटा सा उपाय खोल देगा बंद तक़दीर के ताले
Tulsi Upay On Yogini Ekadashi :योगिनी एकादशी के दिन तुलसी से जुड़ा यह सरल उपाय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जीवन की बाधाओं को दूर करने और सौभाग्य में वृद्धि करने वाला माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान विष्णु (सौ.AI)
Yogini Ekadashi Tulsi Upay: एकादशी व्रत को हिंदू धर्म में फलदायी माना जाता है। इसको लेकर मान्यता है कि इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय कर लेने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई, शुक्रवार के दिन रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत रखने मात्र से उतना पुण्य प्राप्त होता है, जितना 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन करने से मिलता है।
हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, एकादशी व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलने के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है. कहा जाता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा हासिल करने के लिए तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करना फलदायक होता है।
योगिनी एकादशी पर करें तुलसी से जुड़ा उपाय
तुलसी पूजन का खास महत्व
योगिनी एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु के साथ-साथ तुलसी माता की भी विधिवत पूजा करें। फिर तुलसी को जल चढ़ाएं, धूप-दीप जलाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करते हुए 7 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
बिपत्तारिणी पूजा 2026: क्यों की जाती है मां बिपत्तारिणी की आराधना? जानिए तिथि, पूजा-विधि और इसका महत्व
Sawan 2026: सावन के शुभारंभ से पहले घर में रखें ये 6 पवित्र वस्तुएं, शिव कृपा के साथ बढ़ेगी सकारात्मकता
Tuesday New Clothes : मंगलवार को नए कपड़े पहनने से क्यों बचते हैं लोग? जानिए इसके पीछे छिपी धार्मिक मान्यता
तुलसी दल चढ़ाने से मनवाँछित फल मिलता हैं
योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग लगाते समय उसमें तुलसी दल जरूर डालें, क्योंकि बिना तुलसी दल के भगवान विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते हैं। ऐसा करने से भगवान खुश होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
तुलसी की माला जप से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है
अगर हो पाए तो योगिनी एकादशी के दिन तुलसी की माला धारण करें या पूजा के समय तुलसी की माला से जप करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन शांत रहता है।
तुलसी के पौधे लगाएं
अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो योगिनी एकादशी के दिन घर पर नया तुलसी का पौधा लाकर लगाएं। यह बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
