Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस दिन है परिवर्तिनी एकादशी, जानिए इसके महत्व को लेकर श्रीकृष्ण ने अर्जुन से क्या कहा था

परिवर्तिनी एकादशी का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मत है कि इस तिथि पर भगवान विष्णु संग धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

  • By रीना पंवार
Updated On: Sep 10, 2024 | 12:50 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित ‘परिवर्तिनी एकादशी’ (Parivartini Ekadashi 2024)14 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी। यह एकादशी हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। परिवर्तिनी एकादशी को ‘जलझूलनी एकादशी’ और ‘पद्मा एकादशी’ भी कहा जाता है।

शास्त्रों के अनुसार, यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। वैष्णव समाज के साधक एकादशी पर्व पर भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रख विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करते हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं ‘परिवर्तिनी एकादशी’ की तिथि एवं शुभ मुहूर्त –

तिथि

पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शुक्रवार, 13 सितंबर को रात 10 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन शनिवार, 14 सितंबर को रात 8 बजकर 41 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 14 सितंबर शनिवार को रखा जाएगा।

शुभ मुहूर्त

पंचाग के अनुसार, भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर 2024 की रात 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। इसमें पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ही राहुकाल शुरू हो जाएगा।

परिवर्तिनी एकादशी पर बन रहे कई शुभ योग

इस साल परिवर्तिनी एकादशी पर कई शुभ बन रहे हैं। मान्यता है कि इस दौरान भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को कई गुना फलों की प्राप्ति होती है। परिवर्तिनी एकादशी के दिन रवि और शोभन योग बन रहा है। यह दोनों ही योग बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।

परिवर्तिनी एकादशी का धार्मिक महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब अर्जुन ने इस एकादशी के महत्व के बारे में भगवान श्रीकृष्ण से पूछा तो उन्होंने बताया, “हे पार्थ! इस एकादशी की कथा को सुनने मात्र से ही सभी पापों का दमन हो जाता है और मनुष्य स्वर्ग का अधिकारी बन जाता है। इस एकादशी की कथा को सुनने से नीच पापियों का भी उद्धार हो जाता है। यदि कोई धर्मपरायण मनुष्य एकादशी के दिन मेरा पूजन करता है तो मैं उसको पूजा का फल देता हूं। जो मनुष्य मेरी पूजा करता है, उसे मेरे लोक की प्राप्ति होती है। इसमें तनिक भी सन्देह नहीं करो। जो मनुष्य इस एकादशी के दिन भगवान श्रीवामन का पूजन करता है, वह तीनों देवताओं ब्रह्मा, विष्णु, महेश की पूजा करता है।”

भगवान श्रीकृष्ण ने कहा, “हे पार्थ! जो मनुष्य इस एकादशी का उपवास करते हैं, उन्हें इस संसार में कुछ भी करना शेष नहीं रहता है। इस दिन उपवास करने से मनुष्य सभी पापों से मुक्त होकर स्वर्ग लोक को जाता है। जो मनुष्य पापों को नष्ट करने वाली इस एकादशी व्रत की कथा सुनते हैं, उन्हें अश्वमेध यज्ञ के फल की प्राप्ति होती है।”

लेखिका- सीमा कुमारी

Parivartini ekadashi is on 14th september know its importance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2024 | 12:50 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

बुधवार को है ‘विघ्नराज संकष्टी व्रत’, विधिवत पूजा से श्रीगणेश हर लेंगे सारे कष्ट

2

किस्मत बदलने का सीक्रेट होता है सूर्य को जल अर्पित करना ,जानिए सही नियम के बारे में

3

आज का राशिफल- 9 सितम्बर 2025: सप्ताह का दूसरा दिन मंगलवार इन 4 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

4

बच्चों को इन 5 आदतों से बचाएं, वरना ज़िंदगी बर्बाद ही मानिए, आचार्य चाणक्य के विचार जानिए

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.