इन दिनों भूलकर ना धोएं कपड़े, वरना खजाना हो जाएगा खाली, कंगाली से करना पड़ सकता है सामना
ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपड़े धोने के कुछ निश्चित नियम होते हैं, जिनका पालन करके हम अपने जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं किस दिन और तिथियों पर कपड़े धोने से बचना चाहिए?
- Written By: सीमा कुमारी
किस दिन और तिथियों पर कपड़े धोने से बचना चाहिए(सौ.सोशल मीडिया)
हम सभी स्वच्छता और जीवनशैली को देखते हुए रोज नहाते और कपड़े धोते हैं यह हमारी स्वच्छता और जीवनशैली का अहम हिस्सा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कपड़े धोने का सही दिन कौन सा होता है। हममें से अधिकतर लोग कपड़े कभी भी, किसी भी दिन धो लेते हैं वो भी बिना दिन और समय का ध्यान रखते हुए।
लेकिन, वास्तुशास्त्र और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इसी अनजान आदत के कारण हम जीवन में आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक तनाव जैसे संकटों को न्योता दे रहे होते है।
आपको बता दें, ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपड़े धोने के कुछ निश्चित नियम होते हैं, जिनका पालन करके हम अपने जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं किस दिन और तिथियों पर कपड़े धोने से बचना चाहिए?
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 8 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जरूर ट्राई करें
Breastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
Black Superfoods: छोटी-सी प्लेट में बड़ा पोषण, इन 8 काले सुपरफूड्स से शरीर को मिलेंगे कई फायदे
भंडारा के 3 तीर्थस्थलों को मिला A श्रेणी का दर्जा, 100% निधि खर्च, ग्रंथालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर
किस दिन और तिथियों पर कपड़े धोने से बचना चाहिए
गुरुवार और शनिवार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार और शनिवार के दिन भूलकर भी कपड़े धोने से बचना चाहिए। गुरुवार का दिन बृहस्पति देव का होता है, जो ज्ञान और समृद्धि के कारक हैं। कहते है इस दिन कपड़े धोने को मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है और भाग्य भी साथ देना बंद कर देता है।
वहीं, अगर बात शनिवार की करें तो यह दिन शनि देव को समर्पित होता है। शनि को कर्म का देवता माना जाता है और उनकी नाराजगी बहुत भारी पड़ सकती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कपड़े धोने से दुर्भाग्य और रुकावट आती हैं।
अमावस्या के दिन
ज्योतिषयों का कहना है कि, गुरुवार और शनिवार के अलावा, अमावस्या के दिन भी भूलकर भी कपड़े नहीं धोने चाहिए। अमावस्या को पितरों का दिन माना गया है। यह तिथि तामसिक ऊर्जा से भरी होती है, जिसमें शुद्धि क्रियाएं जैसे कपड़े धोना, बाल काटना, नाखून काटना आदि करने की मनाही होती है।
यह भी पढ़ें-इस साल कब शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा, जानिए कितने प्रकार की होती है यात्रा, नियम जानिए
इसलिए इस दिन भूलकर भी कपड़े धोने से बचना चाहिए अन्यथा पितृ दोष लगता है और आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है।
पूर्णिमा के दिन
मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन कपड़े धोने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और धन संबंधित कार्य भी पूरे नहीं होते है।
इन दिनों कपड़ा धोना माना जाता है शुभ
अगर आप दरिद्रता नहीं बल्कि धन और शांति प्राप्त करना चाहते हैं और माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहे इसके लिए हमेशा सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को कपड़े धोने चाहिए। ये दिन कपड़े धोने के लिए शुभ माने जाते हैं।
