बच्चा पढ़ाई में अगर है कमजोर, तो बुधवार के दिन पूरी आस्था से करें ये उपाय, हो सकता है चमत्कारिक बदलाव
Baccha Education Success:अगर आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है तो बुधवार के दिन कुछ खास उपाय करने से उसके प्रदर्शन में चमत्कारिक बदलाव आ सकता है। जानिए आसान और प्रभावी तरीके।
- Written By: सीमा कुमारी
वास्तु टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Baccha Padhai Me Kamzor: आज कल बच्चों का पढ़ाई में मन न लगना बड़ी आम समस्या है। बच्चों का पढ़ाई में मन न लगने से उनके माता-पिता को हमेशा चिंता रहती है। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में बुधवार का दिन विशेष रूप से प्रभावी माना जाता है।
चूंकि, ये दिन बुद्धि के देवता भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित किया गया है। गणेश जी बुद्धि के देवता हैं, जबकि बुध ग्रह बुद्धि और संवाद का कारक माने जाते है।
अगर आपके भी बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं या लगता या बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं, तो इस दिन कुछ खास उपाय करें।
सम्बंधित ख़बरें
Narad Jayanti : आज है नारद जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और सृष्टि के पहले पत्रकार देवर्षि नारद की महिमा
Jyeshtha Maas: ज्येष्ठ मास आज से शुरू, शत्रुओं पर विजय पाने के लिए करें ये अचूक उपाय, हर बाधा होगी दूर!
दिल्ली में ई-रिक्शा किराया डबल, अब 10 नहीं 20 रुपये में होगा सफर, जेब ढीली होना तय
Vastu Tips For Jhadu : घर में अगर रखी हो टूटी हुई झाड़ू, तो तुरंत जानिए क्या हो सकता है इसका अंज़ाम
ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, इन उपायों को करने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगने लगता है। उनकी स्मरण शक्ति मजबूत हो जाती है। साथ ही बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
-
पढ़ाई की जगह पर हरे रंगों करें उपयोग
रंग बच्चों के मनोविज्ञान और उर्जा पर गहरा प्रभाव डालते हैं, इसलिए पढ़ाई की मेज और कमरे में हल्के हरे या हल्के पीले रंग का इस्तेमाल करें। हरा रंग बुध देव का प्रतीक माना जाता है। ये बच्चों के ज्ञान और मानसिक संतुलन को बढ़ाता है।
-
सरस्वती यंत्र की स्थापना करें
बुधवार के दिन बच्चों के पढ़ाई के स्थान पर सरस्वती यंत्र की स्थापना करें। इसके साथ ही बच्चों को कहें कि वो रोजाना सरस्वती यंत्र की पूजा करें। इस उपाय से बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ेगी और पढ़ाई में मन लगना शुरू होगा।
-
बच्चों से पांच मिनट ध्यान लगवाएं
बुधवार के दिन बच्चों को कहें कि वो पढ़ाई शुरू करने से पहले पांच मिनट ध्यान लगाएं। ध्यान के दौरान हरे रंग की मोमबत्ती जलाएं। इससे बुध ग्रह बलवान होते हैं और बच्चों का मन शांत होता है।
ये भी पढ़ें- अंतिम संस्कार में मृत शरीर के पैर छूकर क्यों किया जाता है प्रणाम? जानिए रहस्य की बात
-
बच्चों को गंगाजल में तुलसी मिलाकर दें
बुधवार के दिन बच्चों को गंगाजल में तुलसी के 2-3 पत्ते मिलाकर दें। इससे बुद्धि और स्मरण शक्ति को बढ़ती है। तुलसी के पत्तों का नियमित सेवन बच्चों के दिमाग को सक्रिय रखता है।
-
बच्चों को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं
बुधवार को बच्चों को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरे रंग के वस्त्र पहनने से बुध मजबूत होता है और बच्चों को मानसिक संतुलन प्रदान करता है। साथ ही, बच्चों को हरे रंग की किताब या पेन का उपयोग करने के लिए कहें।
