इस साल की जन्माष्टमी पर 190 साल बाद बन रहे हैं अद्भुत योग, सिंह और मिथुन समेत इन 5 राशि के लिए शुभ
Shri Krishna Janmashtami 2025 : ज्योतिषयों की मानें तो, इस साल जन्माष्टमी पर अमृत सिद्धि योग, गजलक्ष्मी योग और राजराजेश्वर योग भी बन रहा है। जिसका लाभ 5 राशियों को विशेष रूप से मिलने वाला है।
- Written By: सीमा कुमारी
जन्माष्टमी पर 5 राशियों पर बरसेगी भगवान कृष्ण की कृपा (सौ.सोशल मीडिया)
Janmashtami 2025 Horoscope: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, यह पर्व न केवल अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है, बल्कि प्रेम, भक्ति और आस्था का भी संदेश भी देता है। इसलिए सनातन धर्म में इस पर्व का बड़ा महत्व है।
ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी पर 190 सालों बाद दुर्लभ योग बन रहा है। इससे पहले ग्रहों का ऐसा ही योग साल 1835 में बना था। चंद्रमा, सूर्य, मंगल और गुरु 190 साल बाद जन्माष्टमी पर एक जैसी स्थिति में होंगे। जन्माष्टमी का व्रत रखने और श्रीकृष्ण का पूजन करने वाले भक्तों को संतान सुख, वंश वृद्धि, सुख शांति मिलेगी। उनके सारे मनोरथ पूरे होंगे।
ज्योतिषयों की मानें तो, इस साल जन्माष्टमी पर अमृत सिद्धि योग, गजलक्ष्मी योग और राजराजेश्वर योग भी बन रहा है। जिसका लाभ 5 राशियों को विशेष रूप से मिलने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर किन-किन राशियों को भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और राजराजेश्वर योग से लाभ मिलने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
Religious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
House Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
जन्माष्टमी पर किन 5 राशियों पर बरसेगी भगवान कृष्ण की कृपा :
वृषभ राशि
जन्माष्टमी के मौके पर वृषभ राशि पर गजलक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। ऐसे में वृषभ राशि के लोगों को अच्छा धन लाभ मिल सकता है। साथ ही पारिवारिक जीवन से जुड़ा कोई सुखद समाचार भी आपको सुनने को मिल सकता है।
मिथुन राशि
जन्माष्टमी के शुभ मौके पर मिथुन राशि के लोगों के खूब लाभ मिलने जा रहा है क्योंकि, गजलक्ष्मी राजयोग आपकी राशि के लग्न भाव में बन रहा है। दो शुभ ग्रह गुरु और शुक्र एक साथ आपकी राशि में विराजमान होकर आपको मान सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही आपको इस दौरान आपकी प्रबंधन क्षमता से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि
जन्माष्टमी के मौके पर सिंह राशि के लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। दरअसल, जन्माष्टमी के मौके पर ही सूर्य सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। अपनी उच्च राशि में विराजमान होगा। सिंह राशि के लोगों को जन्माष्टमी के दिन से अपने आसपास सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
तुला राशि
जन्माष्टमी के मौके पर तुला राशि वाले लोगों को भी कानूनी विवादों से राहत, पदोन्नति एवं नए आय के स्रोत, नौकरी में स्थिरता, भाग्य का साथ. गृह सुख, ऐश्वर्य और उच्च पद की प्राप्ति।
ये भी पढ़े–प्रेमानंद महाराज ने जन्माष्टमी व्रत खोलने को लेकर क्या कहा, जानिए व्रत पारण की सही विधि
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए जन्माष्टमी का पर्व काफी अच्छा रहने वाला है। दरअसल, आपकी राशि से छठे भाव में आदित्य योग बनने जा रहा है। आपको लाभ में वृद्धि होने की संभावनाएं हैं। जन्माष्टमी के मौके पर आपके प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बन सकते है।
