शारदीय नवरात्रि में मकर राशि समेत इन 4 राशि के जातकों पर बरसेगी माता की कृपा, मनोकामनाएं होंगी पूरी
Navratri: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रही है। आपको बता दें, इस बार की नवरात्रि कुछ राशियों पर बरसने वाली है माता रानी की कृपा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी
किन 4 राशियों पर बरसेगी माता की कृपा (सौ.सोशल मीडिया)
Shardiya Navratri 2025: 22 सितंबर, सोमवार से जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रही है। हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्र मनाया जाता है।इन नौ दिनों में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की नौ शक्ति रूपों की पूजा की जाती है।
जैसा कि,आप जानते हैं कि नवरात्रि के आखिरी के दो दिन यानी महाष्टमी और महानवमी को माता की पूजा के लिए सबसे शुभ दिन माना गया है।हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर 2025 तक रहेगी। ज्योतिषयों के अनुसार, ये 9 दिन कुछ राशियों का गोल्डन टाइम रहने वाला है। इस दौरान किए गए प्रयास सफल सिद्ध हो सकते हैं।
24 सितंबर को शारदीय नवरात्रि के दौरान तुला राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा। साथ ही, इन 9 दिनों सिंह राशि में शुक्र और केतु की युति रहेगी। कन्या राशि में सूर्य-बुध की युति बुधादित्य योग बनेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि में किन 4 राशियों पर बरसेगी माता की कृपा।
सम्बंधित ख़बरें
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
Adhik Masik Durgashtami 2026: दुर्गा अष्टमी के दिन इस विधि से करें मां दुर्गा की पूजा, मिलेगा शुभ फल
क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र
चैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ये काम करना बिल्कुल न भूलें, तभी पूर्ण होगी पूजा
शारदीय नवरात्रि में किन 4 राशियों पर बरसेगी माता की कृपा :
मकर राशि
ज्योतिषयों के अनुसार, शारदीय नवरात्रि मकर राशि वालों के लिए शुभ रहने वाली है। आपके करियर को अच्छी गति मिल सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेगी जिससे प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपका नेटवर्क मजबूत होगा। माता रानी की कृपा से जीवन में नई खुशियां आने वाली हैं।
कुंभ राशि
अगर कुंभ राशि की बात करें तो इस बार शारदीय नवरात्रि आपके के लिए शुभ एवं मनवांछित फल दिलाने वाला हो सकता हैं। कुंभ राशि की मुश्किलें भी कम होती नजर आएंगी। शनि की साढ़ेसाती के बावजूद आपकी किस्मत चमक सकती है। करियर में आगे बढ़ने के लिए किसी खास का आर्थिक सहयोग मिलेगा। नए प्रोजेक्ट मिलने की संभवना दिख रही है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भी इस बार नवरात्रि शुभ रहने वाली है। माता रानी के आशीर्वाद से आपके विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते है। शीघ्र शादी के योग बन रहे है। पारिवारिक वातावरण शांत और सहयोगपूर्ण रहेगा। विदेश में नौकरी करने को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें-रविवार को रखा जाएगा जितिया व्रत, संतान प्राप्ति के लिए करें ये विशेष उपाय, मिलेगी भगवान की कृपा
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी इस बार नवरात्रि शुभ रहने वाली है। व्यापारियों को नई परियोजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। मीडिया, फिल्म लाइन, कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शारदीय नवरात्रि लाभदायी मानी जा रही है। मेहनत का दोगुना फल मिल सकता है।
