विजयदशमी के दिन घर में इस दिशा में जलाएं दीया, सबसे शुभ समय भी जान लीजिए
Dussehra pe diya jalaane ke niyam:दशहरा हिंदूओं के बड़े त्योहारों में से एक है। दशहरे के त्योहार को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन दीपक जलाने का भी विशेष महत्व होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
विजयदशमी के दिन घर पर जलाएं दीया (सौ.सोशल मीडिया)
Dussehra 2025 Diyas: 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को दशहरा का त्योहार पूरे देश भर में मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में दशहरे के त्योहार का विशेष महत्व होता है। यह हिंदूओं के बड़े त्योहारों में से एक है। दशहरे के त्योहार को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें, पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, दशहरे के दिन रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है। मुहूर्त शास्त्र में दशहरे को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, यानी इस दिन किसी भी तरह का शुभ कार्य को करने से लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन दीपक जलाने का भी विशेष महत्व होता है।
ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यदि इस दिन सही दिशा और शुभ समय पर विशेष संख्या में दीपक जलाए जाएं, तो जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं दशहरे के दिन कितने दीपक और किस दिशा में किस समय जलाना शुभ है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
दशहरे के दिन कितने दीपक जलाने चाहिए
हिंदू लोक मान्यता के अनुसार, दशहरे के दिन यानी विजयदशमी पर दसों दिशाओं में 10 दीपक जलाने चाहिए। ऐसा करना बड़ा फलदायक और शुभ होता है। इन दीपकों के लिए सरसों के तेल का उपयोग करना चाहिए।
इसके अलावा, 5 दीपक अलग से तुलसी, पीपल, शमी, बरगद और केले के पौधे के पास जलाने चाहिए। इन दीपकों को तिल के तेल से जलाना उत्तम माना गया है।
साथ ही, भगवान राम के सामने घी का दीपक जलाना शुभ होता है और घर की तिजोरी के पास अलसी के तेल का दीपक जलाकर रखना चाहिए।
किस दिशा में दीया जलाना चाहिए
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन दसों दिशाओं — पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, पूर्वोत्तर, दक्षिण-पूर्व, पश्चिमोत्तर, दक्षिण-पश्चिम और उर्ध्व दिशा की ओर दीया जलाना चाहिए।
ये भी पढ़ें–महानवमी के दिन इनमें से कोई भी एक चीज घर ले आएं, माता रानी की बरसेगी विशेष कृपा
जानिए क्या है दीया जलाने का शुभ समय
मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सुबह और शाम के समय भगवान राम की पूजा करते समय दीपक जलाना चाहिए। जबकि घर की अन्य दिशाओं में शाम के समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
