महानवमी के दिन इनमें से कोई भी एक चीज घर ले आएं, माता रानी की बरसेगी विशेष कृपा

Maha Navami kb hai : इस साल 1 अक्तूबर 2025, बुधवार को महानवमी मनाई जाएगी। माँ दुर्गा के अंतिम दिन यानी महानवमी के दिन कुछ चीजें घर लाना बड़ा शुभ होता है। आइए जानिए किन चीजों को घर लाना शुभ होता है।
महानवमी के दिन इनमें से कोई भी एक चीज घर ले आएं, माता रानी की बरसेगी विशेष कृपा
महानवमी के दिन कुछ चीजें घर लाना बड़ा शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Maha Navami 2025: शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि अब समाप्त होने को है। हर साल की तरह इस बार शारदीय नवरात्रि का समापन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर होगा और इसके अगले दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा का महापर्व पूरे देश भर में मनाया जाएगा। आपको बता दें, इस वर्ष 1 अक्तूबर 2025, बुधवार को महानवमी मनाई जाएगी।

इस दिन घरों में कन्या पूजन का विधान है। मान्यता है कि नवमी तिथि पर कन्या भोज कराने से मां दुर्गा की अपार कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि वास करती है। हालांकि, इस दिन घर में कुछ खास चीजों को लेकर आने से भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, कलह और दोषों से व्यक्ति को राहत मिलती है। ऐसे में आइए जान लेते हैं इन चीजों के बारे में-

महानवमी पर घर ले आएं 5 में से कोई एक चीज:

चांदी का सिक्का

ज्योतिष एवं वास्तु-शास्त्र के अनुसार, महानवमी के दिन घर में चांदी का सिक्का खरीद के पूजा स्थल या तिजोरी में रखना बड़ा शुभ एवं फलदायक होता है। ऐसा करने से घर में बरकत और धन वृद्धि के योग बनते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि माता रानी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे तो इस दिन चांदी का सिक्का जरूर खरीद कर घर लाए।

मोर पंख

कहा जाता है कि, इस दिन चांदी का सिक्का के अलावा मोर पंख भी लाना बड़ा शुभ होता है। इससे माता रानी प्रसन्न होती है और सभी इच्छाएं पूरी करती हैं। हालांकि, यह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को भी बढ़ाता है।

श्रृंगार का सामान

मान्यताओं के मुताबिक, नवमी तिथि के शुभ अवसर पर श्रृंगार की सामग्री घर लाने से वैवाहिक जीवन में सुखमय बनता है। साथ ही रिश्तों में प्रेम बना रहता है।

श्रीयंत्र की स्थापना

नवमी तिथि के शुभ अवसर पर घर पर श्री यंत्र लाकर स्थापना करना भी शुभ होता है।अगर आप मां अम्बे की कृपा व आशीर्वाद चाहते है तो इस दिन आप घर में श्री यंत्र स्थापित भी कर सकते हैं। यह बेहद कल्याणकारी होता है और इसके प्रभाव से जीवन में समृद्धि, सफलता, धन और खुशियां आती हैं।

ये भी पढ़ें-

वाहन खरीदना

महानवमी के दिन वाहन खरीदना भी बड़ा शुभ होता है। इस दिन आप किसी वाहन को भी घर ला सकते हैं। ऐसा करना शुभ होता है और व्यक्ति सभी नकारात्मकताओं से दूर होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com