दिवाली के दिन तिजोरी से जुड़े ये खास काम कर लीजिए, साल हर मिलती रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा!
Diwali 2025 Upay: दिवाली के दिन पूजा पाठ के साथ-साथ कुछ उपायों को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन के लिए तिजोरी के कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से आपको काफी लाभ मिल सकता हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
दिवाली के दिन करें तिजोरी से जुड़े खास उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Diwali 2025 Tijori Ke Upay: हर साल कार्तिक अमावस्या पर दीपावली का महा पर्व मनाया जाता है, जो इस बार 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है। दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार बच्चों से लेकर बुजुर्गों सभी को रहता है। इस दिन घर-घर में दीपक जलाया जाता है।
माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन दिन पूजा-पाठ से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है साथ ही कुछ विशेष उपायों के बारे में भी हिंदू धर्मशास्त्रों में बताया गया है।
कहा जाता है कि इन उपायों को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इस दिन के लिए तिजोरी के कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से काफी लाभ होता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Friday Mistakes: शुक्रवार को गलती से भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल!
Akshaya Tritiya Mistakes : अक्षय तृतीया के दिन ये गलतियां बना देंगी कंगाल! तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लें
Akshaya Tritiya Salt Buying: अक्षय तृतीया के दिन नमक खरीदने की परंपरा के पीछे की वजह जानिए
Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर किस भगवान की होती है पूजा? लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय भी जानिए
दिवाली के दिन करें तिजोरी से जुड़े खास उपाय
वास्तु एवं ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन साफ सुथरे कपड़े में गुलाब की पंखुड़ियां, सुपारी और एक दो सिक्के लपेटकर पोटली बना लें।
फिर उस पोटली को माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा में रखें। पूजा खत्म होने के बाद उस पोटली को तिजोरी में रख दें। इससे घर में माता लक्ष्मी का आर्शीवाद बना रहता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
इसके अलावा, दिवाली के दिन तिजोरी में चांदी का सिक्का, श्री यंत्र, कौड़ी या लक्ष्मी जी के चरण चिन्ह को तिजोरी में रखना चाहिए। साथ ही लक्ष्मी जी का प्रिय शंख और हल्दी की गांठ को भी तिजोरी में रखना बहुत शुभ माना जाता है।
इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
दिवाली के दिन तिजोरी की साफ सफाई और पूजा करनी चाहिए।
वास्तु-शास्त्र में बताया गया है कि तिजोरी घर के उत्तर दिशा में रखी जानी चाहिए, क्योंकि उत्तर दिशा भगवान कुबेर की दिशा मानी गई है। ऐसा करने से कुबेर महाराज की कृपा मिलती है साथ ही धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।
ये भी पढ़ें- दिवाली पर ऐसे करें लक्ष्मी पूजा, नोट कर लीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजाविधि
दिवाली लक्ष्मी पूजन मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः
ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा
ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः
धनदाय नमस्तुभ्यं निधिपद्माधिपाय च। भगवान् त्वत्प्रसादेन धनधान्यादिसम्पदः।।
