Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सावन के अंतिम सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाए ये 5 वस्तुएं, पूरी होगी हर मनोकामना

Sawan Somwar : 4 अगस्त 2025 को सावन का अंतिम सोमवार पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस विशेष दिन पर भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं, तो शिवलिंग पर इन पांच खास चीजों का अर्पण अवश्य करें।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Aug 02, 2025 | 08:59 PM

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पांच चीजें ( सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sawan 2025 : सावन का सिद्ध एवं पावन महीना चल रहा है। जिसे भगवान शिव की भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि जो भी भक्त इस महीने में निश्छल एवं सह्रदय मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करता है उसकी हर मनोकामना भगवान भोलेनाथ पूरी करते है।

इसके अलावा, भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। साथ ही परिवारिक और मानसिक कल्याण भी होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना गया है, और सावन के प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व होता है।

आपको बता दें, इस बार 4 अगस्त 2025 को सावन का अंतिम सोमवार पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस विशेष दिन पर भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं, तो शिवलिंग पर इन पांच खास चीजों का अर्पण अवश्य करें।

सम्बंधित ख़बरें

आखिर क्यों श्मशान की भस्म लगाकर मां पार्वती को ब्याहने पहुंचे थे महादेव? जानें इसके पीछे की अनसुनी कथा

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी व्रत? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त एक क्लिक में

सूर्य ग्रहण क्यों होता है गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ा खतरा? जानिए क्या सावधानी बरतें

आ गई ‘रंगभरी एकादशी’ की सबसे सटीक तिथि, जानिए इस विशेष एकादशी की विधिवत पूजा से क्या मिलेगा

सावन के अंतिम सोमवार पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पांच चीजें :

  • बिल्व पत्र चढ़ाएं

सावन के अंतिम सोमवार पर शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं। भोले बाबा का ये अत्यंत प्रिय भी होता है, सावन की पूजा में आप शिवलिंग पर नियम से 3 या 5 बिल्व पत्र चढ़ाएं। इससे पापों का नाश होता है और जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

  • धतूरा चढ़ाएं

भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर धतूरे के फल या फूल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

  • रुद्राक्ष चढ़ाएं

शिवजी के प्रतीक रुद्राक्ष को शिवलिंग पर अर्पित करना भी बहुत पुण्यकारी होता है। आप चाहें तो एक रुद्राक्ष या रुद्राक्ष की माला शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आर्थिक उन्नति तथा मानसिक शांति आती है।

  • कच्चा दूध चढ़ाएं

भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाकर अभिषेक करना अत्यंत फलदायी माना गया है। इसमें शहद मिलाकर चढ़ाना भी उत्तम होता है। यह पूजा संतान सुख, वैवाहिक जीवन की शांति और मन की शुद्धता के लिए विशेष लाभकारी होती है।

यह भी पढ़ें: दही हांडी 2025 की ये है सही तिथि, जानिए बाल गोपाल की इस अनोखी लीला की कहानी

  • गंगाजल चढ़ाएं

सावन मास में कांवड़ यात्रा भी होती है, जिसमें गंगा जल या किसी पवित्र नदी का जल शिवलिंग पर चढ़ाने का महत्व होता है। ऐसे में सावन के इस आखिरी सोमवार की पूजा के लिए आपको भी शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक कर पुण्य की प्राप्ति करनी चाहिए। इससे आत्मिक शुद्धि होती है और कुंडली का दोष भी होता है।

Offer these five things to shivling on the last monday of shravan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2025 | 08:59 PM

Topics:  

  • Lord Shiva
  • Religion
  • Sawan Somwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.