आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद, पूजा में अर्पित करें ये खास चीजें
गुरुवार के दिन सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आप लक्ष्मी नारायण जी का ध्यान करते हैं तो आपको जल्द ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। आज के दिन साधक घरों और मंदिरों में श्री लक्ष्मीनारायण स्वामी की पूजा करते है इस पूजा को सफल बनाने के लिए अगर आप भगवान को कुछ खास चीजें अर्पित करते हैं तो जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
- Written By: दीपिका पाल
अनंत चतुर्दशी (सौ.सोशल मीडिया)
आज का दिन गुरुवार है जो भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित होता है इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आप लक्ष्मी नारायण जी का ध्यान करते हैं तो आपको जल्द ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। आज के दिन साधक घरों और मंदिरों में श्री लक्ष्मीनारायण स्वामी की पूजा करते है इस पूजा को सफल बनाने के लिए अगर आप भगवान को कुछ खास चीजें अर्पित करते हैं तो जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। जीवन की सभी परेशानियों का हल भगवान की पूजा होता है।
भगवान विष्णु को पूजा में करें ये अर्पित
आज भगवान विष्णु को पूजा के दौरान कई चीजों में से आप कुछ खास चीजें अर्पित करते हैं तो भगवान प्रसन्न होकर आपको शुभ फल प्रदान करते है।
1- श्रीफल
सम्बंधित ख़बरें
Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Haldi Upay: गुरुवार को करें हल्दी के ये 5 अचूक उपाय, धन संकट होगा छूमंतर और करियर छुएगा आसमान
क्या गुरुवार और रविवार को खिचड़ी खाना माना जाता है अशुभ? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Guruwar Mantra: गुरुवार के दिन इन मंत्रों का जप बदल सकता है किस्मत, भगवान विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा
आज गुरुवार के दिन पूजा के दौरान अगर आप पूजा में श्रीफल रखते है तो काफी अच्छा होता है। कहते है भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को श्रीफल प्रिय होते है जिससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते है। इस दिन आप एकाक्षी नारियल अर्पित करें तो अच्छा होगा।
2- चावल की खीर
आज गुरुवार के दिन पूजा के दौरान आप पूजा में चावल की खीर का भोग भगवान विष्णु को लगाते है तो काफी अच्छा रहेगा। कहते है इस चीज को अर्पित करने से साधक को हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है।
3-तुलसी की मंजरी
आज गुरुवार के दिन पूजा के दौरान आप पूजा में शुभ चीजों में तुलसी की मंजरी यानि लट भी अर्पित कर सकते है। भगवान विष्णु को तुलसी माता अति प्रिय है। तुलसी मंजरी अर्पित करने से भी भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
4- गांठ वाली हल्दी
आज गुरुवार के दिन पूजा के दौरान आप पूजा में भगवान विष्णु को गांठ वाली हल्दी अर्पित कर सकते है। कहते है भगवान को यह प्रिय होती है पूजा समाप्त होने के बाद हल्दी को पीले रंग के कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय में बढ़ोतरी होने लगती है।
