Guruwar Mantra: गुरुवार के दिन इन मंत्रों का जप बदल सकता है किस्मत, भगवान विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा
Thursday Mantra For success: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यह दिन बृहस्पति ग्रह से जुड़ा है, जिसे सौभाग्य और शुभ परिणामों का ग्रह कहा जाता है।
- Written By: रीता राय सागर
गुरूवार पूजा मंत्र (फोटो. एआई)
Guru Mantra Jaap: सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी विशेष देवी-देवता और उनकी पूजा को समर्पित होता है। इसलिए, उस विशेष दिन संबंधित देवी या देवता की पूजा करना अथवा व्रत रखना अत्यंत शुभकारी माना जाता है।
इसी कड़ी में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। यह दिन बृहस्पति ग्रह से जुड़ा है, जिसे सौभाग्य और शुभ परिणामों का ग्रह कहा जाता है। गुरुवार के दिन बृहस्पति देवता की पूजा करने से जीवन की सारी बाधाएं समाप्त हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि इससे जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और सफलता में वृद्धि होती है।
इन मंत्रों के जाप से बनेंगे सारे काम
यदि आपको अपना गुरु मजबूत करना हैं, तो गुरुवार के दिन ‘ॐ बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप करना बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। इससे शिक्षा, संतान, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र भगवान विष्णु का बीज मंत्र कहा जाता है। यदि इस मंत्र का जाप पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाए, तो जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
अपने गुरु की सलाह के अनुसार आप अपने आध्यात्मिक गुरु के लिए गुरु मंत्र का जाप कर सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार है-
गुरूर्ब्रह्मा गुरूर्विष्णुः गुरूर्देवो महेश्वरः ।
गुरूर्साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ।।
गुरु मंत्र: ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः बृहस्पतये नमः (21 या 108 बार) इस मंत्र के जाप से वृहस्पति मजबूत होता है और जीवन में स्थिरता आती है। ज्ञान में वृद्धि होती है।
ये भी पढ़ें- Parama Ekadashi: आज है पुरुषोत्तम मास की सबसे बड़ी ‘परमा एकादशी’, जानिए सही शुभ मुहूर्त और पारण का सटीक समय
इस प्रकार करना चाहिए मंत्रों का जाप
- गुरुवार के दिन मंत्र जाप के लिए कुछ विशेष नियम माने जाते हैं।
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए।
- पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय रंग माना जाता है, इसलिए गुरुवार को पीले रंग को अपने पूरे दिन के आचरण में लाना चाहिए। स्वच्छ पीले वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
- मंत्र जाप करते समय पूर्व दिशा की ओर मुख करके एकांत में बैठ जाएं।
- पूर्व दिशा में जाप करने से प्रभाव जल्दी पड़ता है।
- गुरुवार को मंत्र जाप से मन को शांति मिलती है।
- इससे आध्यात्मिक शक्ति में वृद्धि होती है।
- यह सौभाग्य को बढ़ाने में सहायक होता है।
- जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।
