नवरात्रि के 9वें दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े, मां सिद्धिदात्री की कृपा से बुराई और संकटों से मिलेगी छुटकारा
Maa Siddhidatri Puja: नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन खास रंग के कपड़े पहनने से देवी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन से बुराई व संकट दूर होते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
मां सिद्धिदात्री (सौ.सोशल मीडिया)
Maa Siddhidatri Puja Color: आज पूरे देश में चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन यानी महानवमी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा हैं। नवरात्रि का आखिरी दिन यानी महानवमी मां सिद्धिदात्री के लिए समर्पित होता है। इस दिन भक्त विशेष श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।
मां सिद्धिदात्री- शक्ति और वैभव का प्रतीक
धर्म शास्त्रों में मां सिद्धिदात्री को बुराई और संकटों से मुक्ति देने वाली देवी माना जाता है। ऐसे में लोग नवमी के दिन उनका प्रिय रंग पहनकर पूजा अर्चना करते हैं। अगर आपको उनका प्रिय रंग नहीं पता है तो बता दें कि मां सिद्धिदात्री का प्रिय रंग बैंगनी होता है, जो आध्यात्मिकता, शक्ति और वैभव का प्रतीक माना जाता है।
मां सिद्धिदात्री का प्रिय रंग कौन-सा है?
शास्त्रों में बताया गया है कि, मां सिद्धिदात्री का प्रिय रंग बैंगनी है। आज आप मां सिद्धिदात्री की कृपा पाने के लिए बैंगनी रंग पहन सकते है। बैंगनी रंग पहनकर या घर को सजाकर न केवल आप देवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं। इस दिन उपवास, भजन और पूजा के साथ बैंगनी रंग की वेशभूषा पहनना शुभ माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Bada Mangal: ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल आज, संकटमोचन को प्रसन्न करने का महायोग, बस इस विधि से करें पूजा!
Second Bada Mangal: साल 2026 का दूसरा ‘बड़ा मंगल’ 12 मई को, चुपचाप कर लें ये अचूक उपाय, होगा मंगल ही मंगल!
Adhik Maas: 17 मई से शुरू हो रहा है अधिक मास, इन वस्तुओं के दान-धर्म से मिटेंगे जन्मों के पाप
वैवाहिक क्लेश से हैं परेशान, तो सोमवार के दिन महादेव को अर्पित करें ये 4 वस्तुएं, खुशहाल हो जाएगा जीवन!
-
बैंगनी रंग की साड़ी पहनें
नवरात्रि के आखिरी दिन आप बैंगनी रंग की साड़ी पहन सकती हैं। बैंगनी रंग की साड़ी के साथ आप अलग रंग का ब्लाउज पहन सकती हैं।इसके साथ अपने बालों को खुला रखें, ताकि आपका लुक देखने में प्यारा लगे।इसके साथ मेकअप को हल्का रखें।
-
बैंगनी रंग की सूट पहनें
अगर आप चाहें तो बैंगनी रंग की साड़ी के अलावा सूट भी कैरी कर सकती हैं। पूजा के समय अगर आप सूट पहनेंगी तो सहज भी रहेंगी।सूट पहनना ज्यादातर महिलाओं को पसंद भी होता है।
इसके सात अपने बालों को बांध लें, ताकि ये आपको परेशान न करें।
यह भी पढ़ें-गौरी योग में चैत्र महानवमी आज, वैवाहिक सुख और धन वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास उपाय
-
पुरुषों कुर्ता पायजामा पहनें
पुरुषों के पास इस रंग में ज्यादा विकल्प नहीं है।ऐसे में अगर आपके पास इस तरह का कुर्ता पायजामा है तो इसे पहनें।ये देखने में भी काफी क्लासी लगता है। इसके साथ पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनें, ताकि आपको कोई दिक्कत न हो।
अगर आपके पास कुर्ता-पायजामा नहीं है तो सिर्फ बैंगनी रंग का कुर्ता भी पहन सकते हैं। इसे आप ब्लैक रंग की जींस या पैंट के साथ कैरी करें। इन दोनों रंग का कॉम्बिनेशन कमाल का लगता है।
