Budget Day Saree: इस बार निर्मला सीतारमण के 'बजट लुक' में क्या है खास? बैंगनी रंग की साड़ी में आईं नजर

FM Nirmala Sitharaman Budget Day Saree: बजट के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी भी हमेशा चर्चा का विषय रहती हैं। बजट वाले दिन वित्त मंत्री की साड़ी में कोई न कोई खास संदेश छिपा होता है।
Nirmala Sitharaman handed over the budget copy to the President.
निर्मला सीतारमण, राष्ट्रपति मुर्मू (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Nirmala Sitharaman Budget Look: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर रही हैं। यह उनका लगातार नौवां बजट है। बजट वाले दिन उनकी साड़ी हमेशा चर्चा का विषय रहती है, क्योंकि इसमें अक्सर भारत की संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई देती है।

इस बार वित्त मंत्री ने हाथ से बुनी बैंगनी रंग की कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनी है, जो तमिलनाडु की पारंपरिक बुनाई से जुड़ी हुई है। साड़ी में हल्के सुनहरे-भूरे रंग के चेक (कट्टम) और धागे के काम के साथ कॉफी ब्राउन बॉर्डर है।

पिछली बार की साड़ी में क्या था खास?

पिछले साल, यानी बजट 2025 में उन्होंने बिहार की 'मधुबनी कला' से सजी ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी पहनी थी। यह साड़ी उन्हें पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने गिफ्ट की थी। उस साड़ी पर 'मछली' का डिजाइन था, जो सुख, समृद्धि और विकास का प्रतीक माना जाता है।

भविष्य की अर्थव्यवस्था पर फोकस

सूत्रों का कहना है कि इस बार पार्ट-बी को ज्यादा समय और विस्तार दिया जा सकता है। इसके जरिए सरकार देश की अर्थव्यवस्था को लेकर एक ज्यादा व्यवस्थित और भविष्य-केंद्रित नीति सामने रखना चाहती है। इसमें न सिर्फ मौजूदा हालात, बल्कि आने वाले वर्षों की दिशा और प्राथमिकताएं भी स्पष्ट की जाएंगी।

कहां और कैसे देखें बजट?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण सुबह 11 बजे से लाइव प्रसारित होगा। इसे संसद टीवी और डीडी न्यूज पर देखा जा सकता है। इसके अलावा इन चैनलों के यूट्यूब प्लेटफॉर्म और प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। बजट भाषण के कुछ देर बाद बजट से जुड़े सभी दस्तावेज indiabudget.gov.in और PIB की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाते हैं। बजट को आसान भाषा में समझने के लिए नवभारत लाइव की वेबसाइट पर भी विजिट किया जा सकता है, जहां बजट के हर अहम पहलू और उसके असर को विस्तार से समझाया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com