-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Gauri Yog On Chaitra Mahanavami 2026 Remedies For Marital Happiness And Wealth Growth
गौरी योग में चैत्र महानवमी आज, वैवाहिक सुख और धन वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास उपाय
- Written By: सीमा कुमारी
Navratri Mahanavami Remedies: चैत्र महानवमी पर गौरी योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन किए गए आसान उपायों से वैवाहिक सुख और धन वृद्धि के योग बनते हैं।

मां सिद्धिदात्री (सौ. Gemini)
Chaitra Mahanavami 2026: आज 27 को चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन यानी महानवमी है। इस महापर्व पर्व का समापन आज मां सिद्धिदात्री की पूजा के बाद हो जाएगा। इसके अलावा, पूरे देशभर में आज राम नवमी का पर्व भी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में नवरात्रि के पर्व में महानवमी का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि का महानवमी का दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित किया गया है।
चैत्र महानवमी पर गौरी योग का शुभ संयोग
ज्योतिषयों के अनुसार, आज महानवमी पर गौरी योग का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का भी शुभ संयोग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप आर्थिक बाधाओं, कर्ज, नजर दोष आदि समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो इसके लिए नवमी तिथि पर सरल उपाय आजमा सकते हैं।
महानवमी के दिन करें ये महाउपाय
-
आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात
अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आज नवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा में 108 कमल के फूल या उनकी माला अर्पित करना शुभ माना जाता है। यदि कमल उपलब्ध न हो, तो गुड़हल के फूल भी चढ़ाए जा सकते हैं।
साथ ही कम से कम 108 बार “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि अष्टमी या नवमी पर यह उपाय करने से धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और कर्ज से मुक्ति मिलने में भी सहायता मिलती है।
-
दांपत्य जीवन होगा खुशहाल
वैवाहिक जीवन में मधुरता और खुशहाली लाने के लिए नवमी की शाम प्रदोष काल में किसी मंदिर में श्रृंगार का सामान भेंट करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही मां दुर्गा से सुखी दांपत्य जीवन और अटूट रिश्ते की प्रार्थना करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और पति-पत्नी के बीच प्रेम और समझ बढ़ती है।
-
करियर और नौकरी में मिलेगी तरक्की
करियर और नौकरी में तरक्की पाने के लिए आज नवमी के दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी साबित हो सकता है। सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि इस उपाय को श्रद्धा से करने पर करियर की परेशानियां कम होती हैं, तरक्की के अवसर बढ़ते हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है।
-
नजर दोष से होगा बचाव
नजर दोष से बचने के लिए चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन एक कच्चे नारियल को साफ लाल रंग के वस्त्र में लपेट लें। अब इसे अपने या जिसे भी नजर दोष हो उसके सिर पर से सात बार घुमाएं।
यह भी पढ़ें- इस राम नवमी भेजें अपनों को ये खास संदेश, जो जीत लेंगे सबका दिल
फिर, नारियल को ले जाकर मंदिर के पास या चौराहे पर रख दें। इस उपाय को चुपचाप करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से नजर दोष से बचाव होता है। साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Shani Dev: शनि देव को पसंद नहीं हैं ये 5 काम, भूलकर भी किए तो प्रकोप से नहीं बच पाएंगे
Vastu Tips: इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए? आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
आज शनि प्रदोष व्रत पर करें ये चमत्कारी उपाय, वैवाहिक जीवन से लेकर आर्थिक क्षेत्र में बनेंगे लाभ के योग
संजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब
Gauri yog on chaitra mahanavami 2026 remedies for marital happiness and wealth growth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जीबीएस प्रकोप के बाद पुणे के 12 गांवों को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा, 890 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार
Jun 27, 2026 | 10:50 AMनागपुर मनपा कमिश्नर का रुख! हनुमान नगर व धंतोली जोन की समीक्षा बैठक में सफाई व अतिक्रमण को लेकर सख्त निर्देश
Jun 27, 2026 | 10:45 AMबुरहानपुर में उफनते नाले पर मौत का सफर: पुल पर जान जोखिम में डाल गुजर रहे ग्रामीण, हर साल बनते हैं ऐसे हालात
Jun 27, 2026 | 10:39 AMपाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
Jun 27, 2026 | 10:36 AMKetan Agarwal Murder Case: सबूत मिटाने से भाई साहिल की पूछताछ तक, खुल गए सिया गोयल और चेतन चौधरी के सारे राज
Jun 27, 2026 | 10:35 AMरणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 100 दिन पूरे कर बनाया नया रिकॉर्ड, फिल्म ने रचा इतिहास
Jun 27, 2026 | 10:33 AMकांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो परियोजना का होगा दोबारा अध्ययन, रूट, लागत और यात्री संख्या की होगी समीक्षा
Jun 27, 2026 | 10:32 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














