Nagpur News: एकता का प्रतीक है ‘नवकार मंत्र’, विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने की ‘ये’ अपील
जीतो संस्था की ओर से विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन कविवर्य सुरेश भट्ट सभागृह में किया गया। कार्यक्रम देश के 6 हजार मंदिरों और 120 चैप्टर में एक साथ आयोजित किया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
एकता का प्रतीक है 'नवकार मंत्र'। (सोजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: जीतो संस्था की ओर से विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन कविवर्य सुरेश भट्ट सभागृह में किया गया। कार्यक्रम देश के 6 हजार मंदिरों और 120 चैप्टर में एक साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल हुए।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नवकार मंत्र एकता का प्रतीक है। नवकार महामंत्र नई पीढ़ी के लिए केवल जाप नहीं बल्कि जीवन की दिशा है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में पहले भी ऐसे सामूहिक मंत्रोच्चार में शामिल होने का अनुभव मिला था, लेकिन आज हुई अनुभूति और भी गहरी है।
#WATCH | Pune | On Navkar Mahamantra Divas program attended by PM Modi yesterday, JITO President Vijay Bhandari says, “Navkar Mahamantra Divas was for world peace and harmony. Navkar Mahamantra is a ‘maha mantra’ like the Gayatri mantra. People from across the country and 200… pic.twitter.com/DLal1ysrRq — ANI (@ANI) April 10, 2025
सम्बंधित ख़बरें
जून 2026 में पड़ने वाले प्रमुख तीज-त्योहारों की लिस्ट देखिए, निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक शामिल
Neem Karoli Baba: जब टूटने लगे सारी उम्मीदें, तो निराश न हों, नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी ज़िंदगी
‘वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान…’, PM Modi के सफल 12 वर्ष पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई; कही बड़ी बात
Explainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?
देशवासियों से 9 संकल्प लेने का आह्वान
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से 9 संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने जल संरक्षण को अपनाने, प्रत्येक व्यक्ति से एक पेड़ लगाने, साफ-सफाई को जीवनशैली बनाने, स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने, भारत की विविधता को जानने के लिए स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने, रसायन मुक्त खेती को अपनाने, पौष्टिक आहार व संयमित जीवन जीने, नियमित खेल और योग को दिनचर्या में शामिल करने और विकास भी, विरासत भी के मंत्र को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
108 देशों में हुआ जाप
दिगंबर जैन महासमिति की राष्ट्रीय संयोजक डॉ. रिचा जैन ने कहा कि नमोकार मंत्र विश्व में बड़ा मंत्र है। इसमें 84,000 मंत्र समाए हैं। जीतो नागपुर के अध्यक्ष अनिल पारख ने अपनी प्रस्तावना में कहा कि जैन धर्म के सिद्धांत आज के समय में उपयोगी हैं। 108 देशों में मंत्र का जाप किया गया।
दिग्गजों की मौजूदगी
इस अवसर पर विधायक कृष्णा खोपड़े, पूर्व मंत्री अनिल देशमुख, जिला न्यायाधीश दिनेश सुराणा, आयकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अंकुर आल्या, प्रफुल्ल पारख, पद्मेश गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, दुनेश्वर पेठे, नितिन खारा, शोभा रायसोनी, प्रदीप कोठारी, उमेश पगारिया, अश्विन शाह, निखिल कुसुमगर, सतीश पेंढारी, दिलीप राका, जीतो सचिव राजन दड्डा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मंच का संचालन श्वेता शेलगांवकर ने किया। आभार संस्था के सचिव राजन दड्डा ने व्यक्त किया।
नवकार महामंत्र दिवस विश्व शांति और सद्भाव के लिए: विजय भंडारी
कल पीएम मोदी की उपस्थिति वाले नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम पर जीतो के अध्यक्ष विजय भंडारी ने कहा कि नवकार महामंत्र दिवस विश्व शांति और सद्भाव के लिए था। नवकार महामंत्र गायत्री मंत्र की तरह एक ‘महामंत्र’ है। देशभर और दुनिया के 200 स्थानों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसके दौरान कल नवकार महामंत्र का जाप किया गया।
#WATCH | On Navkar Mahamantra Divas program attended by PM Modi yesterday, Lalit Kumar Dangi, Chairman of Libord Group, says, “Navkar Mahamantra is the biggest mantra in the Jain community. It is not just for the Jain community but for everyone. This mantra helps spread peace.” pic.twitter.com/mJwVemGtZF — ANI (@ANI) April 10, 2025
नवकार महामंत्र सबसे बड़ा मंत्र: ललित कुमार डांगी
नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम में कल प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति पर लिबॉर्ड ग्रुप के चेयरमैन ललित कुमार डांगी ने कहा, “जैन समुदाय में नवकार महामंत्र सबसे बड़ा मंत्र है। यह सिर्फ जैन समुदाय के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए है। यह मंत्र शांति फैलाने में मदद करता है।
