Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nautapa 2026 Date: कब से शुरू हो रहा नौतपा? जान लें सही तारीख और सूर्य के प्रकोप से बचने के अचूक उपाय

Nautapa 2026 Date Special Remedies नौतपा 2026 जल्द शुरू होने वाला है, जिसे साल के सबसे गर्म दिनों में गिना जाता है। इस दौरान सूर्य का प्रकोप बढ़ने से तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिलता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 19, 2026 | 09:26 PM

नौतपा ( सौ.AI)

Follow Us
Follow Us:

Kab Se Shuru Hoga Nautapa: 25 मई से ‘नौतपा’ शुरू होने जा रहा है जो कि 2 जून 2026 तक चलेगा। नौतपा के दौरान सूर्य देव धरती पर आग बरसाएंगे। नौतपा में भयंकर गर्मी पड़ती है। जो पूरे 9 दिनों तक रहता है। कहा जाता है कि नौतपा के दौरान सूर्य देव का ताप अपनी चरम सीमा पर होता।

बता दें कि जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब पृथ्वी का तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है। धार्मिक दृष्टि से नौतपा में इन 5 कामों को करने शुभ और पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

नौतपा के 9 दिनों तक कौन से काम करने चाहिए ?

  • सूर्य देव की करें आराधना

धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, नौतपा के (Nautapa 2026 Date) 9 दिनों तक सूर्य देव की पूजा करना अत्यंत फलदायी होता है। रोज सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन और फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। नौतपा में किसी एक दिन तांबे की थाली में गुड़-चना रखकर सूर्य देव को चढ़ाएं। कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी।

सम्बंधित ख़बरें

Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य

Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय

Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि

  • पितरों का करें पूजा

नौतपा के 9 दिनों तक सूर्य देव की पूजा के अलावा, पितरों का पूजन और पितरों की आत्मा की शांति के लिए गरीबों को भोजन कराना शुभ बताया गया है। साथ ही दान पुण्य भी करें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

  • पौधों को जल देना न भूलें

नौतपा में पौधों को जल देना भी पुण्यकारी माना गया है। ऐसे में नौतपा के दौरान तुलसी, पीपल और बरगद जैसे पवित्र पौधों में जल जरूर अर्पित करें। प्रचंड धूप के कारण पेड़-पौधे भी सूखने लगते हैं। प्रकृति को हरा-भरा रखना भी इस समय एक बड़ा पुण्य का काम है। यदि संभव हो तो इस दौरान छायादार या फलदार पौधे लगाएं।

ये भी पढ़ें-Ganga Dussehra 2026: 25 मई को है गंगा दशहरा, इस दुर्लभ संयोग में दान की ये चीजें खोलेंगी बंद किस्मत के ताले

  • पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी

नौतपा के दौरान प्रचंड गर्मी पड़ती है तो बेजुबान पक्षी और जानवर के लिए भी भोजन और जल की व्यवस्था करें। घर की छत, बालकनी या आंगन में मिट्टी के बर्तनों में साफ पानी भरकर रखें। गाय और अन्य जानवरों के लिए भी घर के बाहर पानी और चारे का इंतजाम करें। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी।

  • जल और फल का दान

नौतपा के दौरान भीषण गर्मी पड़ती है, इसलिए इस समय जल दान को बेहद पुण्यकारी माना गया है। प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म माना जाता है। इस दौरान तांबे या मिट्टी के पात्र में जल भरकर दान करना शुभ माना जाता है।

यदि संभव हो, तो राहगीरों के लिए पियाऊ की व्यवस्था भी की जा सकती है। इसके अलावा गरीब और जरूरतमंद लोगों को आम, तरबूज, खरबूजा जैसे ठंडक देने वाले फलों का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

Nautapa 2026 date start and summer heat protection remedies

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 09:26 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Nautapa
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.