जगन्नाथ रथ यात्रा (फोटो.एआई) 
धर्म

Jagannath Rath Yatra 2026: कौन खींच सकता है भगवान जगन्नाथ का रथ? पुरी जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई को पुरी के जगन्नाथ मंदिर से विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान हर भक्त एक बार प्रभु के रथ को छूने की कामना रखता है। क्या है इससे जुड़े नियम?

रीता राय सागर

Jagannath Rath Yatra Traditions And Rituals: ओडिशा के पुरी में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा दुनिया भर में मशहूर है। इस दौरान देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं और इस दिव्य रथ यात्रा को अनुभव करते हैं।

इस दौरान भगवान जगन्नाथ, अपने बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ भव्य रथ पर विराजमान होकर श्रीमंदिर से गुंडिचा मंदिर तक यात्रा करते हैं। सबसे विशेष क्षण वह होता है जब हजारों श्रद्धालु मिलकर इन विशाल रथों की रस्सी खींचते हैं।

रथ की रस्सी को हाथ लगाने और उसे खींचने को अत्यंत शुभ माना जाता है, लेकिन कई बार प्रभु के भक्तों के मन में सवाल उठता है कि भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने का अधिकार किस-किस को है। क्या इसके लिए कोई धार्मिक नियम, आयु सीमा या विशेष पात्रता होती है? भीड़ और सुरक्षा के बीच क्या सावधानियां रखनी चाहिए? अगर आप भी पहली बार पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए जाने की सोच रहे हैं, तो जाने से पहले मंदिर के कुछ नियमों व परंपराओं के बारे में अवश्य जान लें। इससे आप इस दिव्य आयोजन का आनंद ले पाएंगे।

कौन खींच सकता है प्रभु जगन्नाथ का रथ

रथ यात्रा में रथ की रस्सी खींचने का अवसर आम श्रद्धालुओं को भी दिया जाता है। किसी एक जाति, समुदाय, भाषा या राज्य तक यह अधिकार सीमित नहीं है। स्थानीय व देश-विदेश से आए श्रद्धालु भी परंपरा और पुरी में सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए रथ की रस्सी को हाथ लगा सकते हैं। भीड़ की स्थिति का ध्यान रखते हुए प्रशासन द्वारा रथ के आसापास की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सकता है।

जगन्नाथ रथ यात्रा (फोटो.सोशल मीडिया))

महिला और बुजुर्ग भी खींच सकते हैं रथ

धार्मिक दृष्टिकोण से महिलाओं या बुजुर्गों के रथ खींचने की कोई मनाही नहीं है। हालांकि भीड़ और सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए प्रशासन किसी समय विशेष पर प्रवेश या निकटता को नियंत्रित कर सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

रथ की रस्सी को खींचने से पहले के नियम

  • पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
  • बैरिकेडिंग या प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करें।
  • धक्का-मुक्की से बचें।
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
  • भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का सम्मान करें।
  • रस्सी खींचते समय संतुलन बनाए रखें।
जगन्नाथ रथ यात्रा (फोटो.सोशल मीडिया))

ये भी पढ़ें-

रथ यात्रा में इन बातों का रखें ख्याल

  • हल्के और आरामदायक वस्त्र पहनें।
  • पानी की बोतल साथ रखें।
  • मौसम के अनुसार छाता या रेनकोट रखें।
  • मोबाइल और जरूरी सामान सुरक्षित रखें।
  • अधिक भीड़ होने पर निर्धारित सुरक्षित स्थान पर रहें।
  • परिवार से अलग होने की स्थिति के लिए पहले से मिलने का स्थान तय करें।
  • यात्रा और होटल की बुकिंग पहले करें।
  • भीड़ को देखते हुए समय से पहले पहुंचें।
  • स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी पर नजर रखें।
  • पहचान पत्र साथ रखें।
  • आरामदायक फुटवियर पहनें।
  • अनजान लोगों से सामान की जिम्मेदारी साझा न करें।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा