वास्तु के नियम (फोटो.एआई)  
धर्म

Vastu Tips: घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले रखें? जानिए सप्ताह के 7 दिनों के शुभ उपाय

Daily Lucky Rituals: ज्योतिष के अनुसार घर से बाहर निकलने से पहले दिन के अनुसार किए गए कुछ शुभ उपाय सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले माने जाते हैं। आइए जानते हैं इनसे जुड़ी मान्यताएं।

रीता राय सागर

Vastu Tips For Success: रोजाना के जीवन में कोई न कोई परेशानी बनी रहती है और हम सब उसे ठीक करने के उपाय ढूंढते रहते है। कभी-कभी जिस कार्य के लिए हम घर से बाहर निकलते हैं। वह कार्य होता नहीं हैं।

बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं, अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आज हम आपको बताएंगे घर से बाहर निकलने से पहले किए जाने वाले उपाय, जिससे जीवन में शांति आएगी और सभी कार्य बनते चले जाएंगे। घर की सभी परेशानियां भी दूर होगी।

आइए जानते हैं क्या है ये उपाय

दाएं पैर को पहले रखें बाहर

घर से निकलते समय हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि दाहिना पैर सर्वप्रथम बाहर निकलना चाहिए। वास्तु में दाएं पैर को घर से बाहर निकालना अत्यधिक शुभ माना जाता है। ऐसा करने पर जो कार्य आप करने जा रहे हैं। वह कार्य अवश्य पूरे होते हैं और कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

जब आप किसी भी शुभ कार्य जैसे नई नौकरी, बिजनेस या यात्रा के लिए घर से बाहर निकलें तो मुख्य द्वार से अपना दायां पैर सबसे पहले बाहर रखें। शरीर के दाहिने भाग को शुभ माना जाता है। इसलिए सभी मांगलिक कार्यों में दाहिने हाथ का इस्तेमाल किया जाता है।

हर दिन के अनुरूप करें उपाय

सप्ताह के सात दिन के लिए विशेष उपाय किए जा सकते हैं। अगर आप घर से बाहर निकलने से पहले यह उपाय करेंगे तो आपको कार्य में सफलता जरूर हासिल होगी।

सोमवार

सोमवार सप्ताह का पहला दिन है और यह दिन आपके पूरे सप्ताह की रूप रेखा तय करता है। अगर आप चाहते हैं इस दिन आपके सभी कार्य हो जाए। सोमवार के दिन घर से बाहर निकलने से पहले शीशा जरूर देखें। इससे आपके सभी कार्य सफल होंगे।

मंगलवार

मंगलवार हनुमान जी यानी संकटमोचक का दिन होता है। इस दिन किसी भी कार्य को करने से पहले मीठा खाना अत्यधिक शुभ होता है। मंगलवार के दिन घर से बाहर निकलने से पहले गुड़ का सेवन करना चाहिए। इससे आपके दिन के साथ आप जो कार्य करने जा रहे वो भी कुशल-मंगल होंगे।

वास्तु के नियम (फोटो.सोशल मीडिया)

बुधवार

अगर आप बुधवार को कोई जरूरी कार्य जैसे करियर, यात्रा या शिक्षा संबंधी काम करने जा रहे हैं, तो घर से बाहर निकलने से पहले धनिया की पत्ती को खाकर निकलें। ऐसा करने से आपका कार्य अवश्य पूरा होगा।

गुरुवार

गुरुवार जगत के पालक श्री हरि विष्णुजी का दिन होता है। प्रभु को पीला रंग अतिप्रिय है, इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन पीले रंग का वस्त्र पहने और जीरा का सेवन करके घर से बाहर निकलें। इससे आपका दिन शुभ होगा और बिगड़े काम बन जाएंगे।

वास्तु के नियम (फोटो.सोशल मीडिया)

शुक्रवार

शुक्रवार को सफेद रंग की कोई चीज पहनें या फिर साथ में रखकर निकलें, जैसे- रूमाल, मोजे या फरि पूरी ड्रेस। इस दिन घर से बाहर निकलने से पहले दही जरूर खाये। शुक्रवार को दही खाकर बाहर निकलने से लंबे समय से रूके हुए का भी पूरे होते हैं और दिन भी शुभ गुजरता है।

वास्तु के नियम (फोटो.सोशल मीडिया)

शनिवार

यह दिन शनि भगवान का दिन माना जाता है। शनिवार के दिन घर से बाहर निकलने से पहले अदरक जरूर खाएं। इससे कार्य में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी।

वास्तु के नियम (फोटो.सोशल मीडिया)

रविवार

यह दिन छुट्टी का और सकून भरा दिन होता है। इस दिन घर से बाहर निकलते वक्त मीठा पान खाना चाहिए। इससे आपका काम जरूर पूरा होगा और सफलता प्राप्त होगी।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी