- Hindi News »
- Religion »
- Naga Sadhus Do Not 17 But 21 Adornments Before Meeting Maa Ganga
मां गंगा से मिलने से पहले 17 नहीं 21 श्रृंगार करते है नागा साधु, जानिए इनके बारे में
नागा साधुओं को सबसे पहले स्नान का सौभाग्य मिलता है तो वहीं उनसे जुड़े कई रहस्य हमेशा चर्चा के विषय बने रहते है। नागा साधुओं का जीवन और रहन-सहन सबसे अलग होता है जिसके बारे में हर किसी को जानकारी नहीं होती है।
- Written By: दीपिका पाल

21 श्रृंगार का महत्व (सौ.सोशल मीडिया)
Mahakumbh 2025: प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में आज महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान चल रहा है इस दौरान बड़ी संख्या में नागा साधु और आम भक्त डुबकी लगा रहे है। नागा साधुओं को सबसे पहले स्नान का सौभाग्य मिलता है तो वहीं उनसे जुड़े कई रहस्य हमेशा चर्चा के विषय बने रहते है। नागा साधुओं का जीवन और रहन-सहन सबसे अलग होता है जिसके बारे में हर किसी को जानकारी नहीं होती है।
वैसे तो जानकारी में नागा साधु के केवल 17 श्रृंगार का वर्णन किया गया है लेकिन 5 श्रृंगार और होते है जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं होती है। इस खास तरह के रहस्य को जानने के लिए चलिए जानते है…
नागा साधु करते है ये खास श्रृंगार
रहस्य की मानें तो, नागा साधु विशेष 17 प्रकार के श्रृंगार करते है जो जरूरी माने गए है, चलिए जानते है इसका अर्थ..
सम्बंधित ख़बरें
महाकुंभ के बाद अब पुरी में भी अदाणी की एंट्री, श्रद्धालुओं को मिलेगा मुफ्त भोजन
रातोंरात स्टार बनीं ‘माला गर्ल’ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज
देशद्रोही कहने पर धीरेंद्र शास्त्री की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने कहा- देशभक्ति का मूल्यांकन किसी धार्मिक आयोजन…20 मई को पेशी
Sanoj Mishra: डायरेक्टर सनोज मिश्रा दुष्कर्म मामले में हुए गिरफ्तार, महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा को दिया था फिल्म का ऑफर
भस्मी: नागा साधु अपने शरीर पर भस्मी लगाते हैं। उनका मानना है कि यह जीव की सत्यता का आभास कराती है। वे मौत के बाद भी इसे शरीर पर मलवाते हैं।
चंदन: हलाहल विष पीने वाले भगवान शिव को चंदन लगाया जाता है, इस नागा साधु भी अपने हाथ, माथे और गले में लगाते हैं।
रुद्राक्ष: माना जाता है कि रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसू हैं। नागा साधु सिर, गले और बाजुओं पर धारण करके रखते हैं। उनका मानना कि इससे उन्हें शिव के साथ एहसास होने की अनुभूति होती है।
तिलक: नागा साधु त्रिपुंड तिलक लगाते हैं, उनका मानना है कि इससे वे महादेव के भक्त के रूप में पहचाने जाते हैं।
चिमटा: चिमटा एक तरह से नागा साधुओं का अस्त्र भी माना गया है। साथ ही वे इसी से कीर्तन आदि भी करते हैं।
डमरू: भगवान शिव के हाथों में डमरू विराजमान रहता है, इस कारण नागा साधु भी अपने श्रृंगार में इसे शामिल रखते हैं।
कमंडल: जल लेकर चलने के लिए नागा साधु अपने साथ कमंडल भी रखते हैं।
सूरमा: नागा साधु अपनी आखों में सूरमा लगाते हैं।
कड़ा: नागा साधु अपने हाथों और पैरों में चांदी, लोहा, तांबा और पीतल का कड़ा पहनते हैं। माना जाता है कि यह भगवान शिव के पैरों में विराजमान है, इससे उन्हें उनके प्रति समर्पित होने की अनुभूति होती है।
पंचकेश: नागा साधु की जटाएं अलग ही होती है। यह प्राकृतिक रूप से गुथी होती है और इन्हें नागा 5 बार लपेटकर पंचकेश श्रृंगार करते हैं।
लंगोट: नागा साधु के श्रृंगार में भगवा लंगोट भी शामिल होता है।
अंगूठी: नागा साधु अपने हाथों में कई प्रकार की अंगूठी भी धारण करते हैं।
रोली: नागा साधु अपने माथे पर भभूत के अलावा रोली का लेप भी लगाते हैं।
कुंडल: नागा साधु अपने कानों में चांदी या सोने के बड़े-बड़े कुंडल धारण करते हैं, जो सूर्य और चंद्रमा के प्रतीक होते हैं।
माला: नागा के श्रृंगार में फूल के मालाएं भी शामिल हैं, जब ये अमृत स्नान के लिए जाते हैं तो इसे अवश्य धारण करते हैं।
साधना: सर्वमंगल की कामना के लिए नागा साधु जो साधना करते हैं, इसे भी इनका श्रृंगार माना जाता है।
विभूति का लेप: नागा साधू विभूति का भी लेप लगाते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
ये 5 श्रृंगार के बिना पूरा नहीं होता है नागा साधु का संकल्प
मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि, इन बताए गए 17 श्रृंगार के अलावा 5 श्रृंगार और करते है जिनके बारे में कम लोगों को ही जानकारी होती है। नागाओं के 5 श्रृंगार में प्रवचन औऱ मधुर वाणी को तो शामिल करते ही है। वहीं पर इसके अलावा मृत्यु का श्रृंगार, साधना और सेवा का भी श्रृंगार शामिल होता है। कहते हैं मां गंगा से मिलने या स्नान करने के पहले नागा साधु यह श्रृंगार करते है।
Naga sadhus do not 17 but 21 adornments before meeting maa ganga
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














