मुहर्रम इस तारीख़ को है, जानिए इसका महत्व और इतिहास
गैर मुसलमानों को आमतौर पर यह कंफ्यूजन बनी रहती है कि मुहर्रम नए साल का पहला महीना है या फिर यह त्योहार है। ऐसे में हम आपको बता दें कि मुहर्रम साल का पहला महीना होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
मुहर्रम (सौ.सोशल मीडिया)
शोक और बलिदान का प्रतीक मुहर्रम इस्लाम धर्म को मानने वालो के लिए बड़ा महत्व रखता है। मुहर्रम इस्लामिक हिजरी कैलेंडर का पहला महीना होता है और इसी से इस्लामिक नववर्ष की शुरुआत होती है। यह महीना इस्लाम धर्म में बेहद पवित्र माना गया है। इसे इस्लाम के चार पवित्र महीनों में गिना जाता है जिनमें युद्ध करना वर्जित होता है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मुहर्रम का त्योहार बकरीद के 20 दिन बाद मनाया जाता है। इस वर्ष मुहर्रम त्योहार की शुरुआत 27 जून से होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में इस साल मुहर्रम का त्योहार 6 जुलाई दिन रविवार को मनाया जा सकता है। लेकिन आधिकारिक तौर पर मुहर्रम तारीख की घोषणा चांद नजर आने के बाद ही की जाती है। लेकिन संभावित तिथि के अनुसार 6 जुलाई को ही मुहर्रम मनाया जाएगा।
इस्लामिक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने युद्ध करना निषिद्ध होता है। इसके अलावा मुहर्रम में मुसलमान को अधिक से अधिक अल्लाह की इबादत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। तो ऐसे में हम आपको अपने इस लेख द्वारा मुहर्रम की तारीख बता रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
बिपत्तारिणी पूजा 2026: क्यों की जाती है मां बिपत्तारिणी की आराधना? जानिए तिथि, पूजा-विधि और इसका महत्व
Sawan 2026: सावन के शुभारंभ से पहले घर में रखें ये 6 पवित्र वस्तुएं, शिव कृपा के साथ बढ़ेगी सकारात्मकता
Tuesday New Clothes : मंगलवार को नए कपड़े पहनने से क्यों बचते हैं लोग? जानिए इसके पीछे छिपी धार्मिक मान्यता
कब मनाई जाएगी मुहर्रम
आपको बता दें, इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम का त्योहार मुहर्रम महीने की दसवीं तिथि को मनाया जाता है। इस साल मुहर्रम की शुरुआत 27 जून से होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में इस साल मुहर्रम का त्योहार 6 जुलाई दिन रविवार को मनाया जा सकता है। लेकिन आधिकारिक तौर पर मुहर्रम तारीख की घोषणा चांद नजर आने के बाद ही की जाती है। लेकिन, संभावित तिथि के अनुसार 6 जुलाई को ही मुहर्रम मनाया जाएगा।
जून में इस तिथि को है अंतिम प्रदोष व्रत, इस शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा से मिलेगी शिव-पार्वती जी की विशेष कृपा
आखिर क्यों मनाया जाता है मुहर्रम का त्योहार
इस्लामिक धर्म गुरु के अनुसार, मुहर्रम का त्योहार बकरीद के 20 दिन बाद मनाया जाता है। मान्यता है कि मुहर्रम में ही खुदा के नेक बंदे हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के नवासे थे। हुसैन की याद में ही मुहर्रम पर ताजिया उठाया जाता है, और मुस्लिम समुदाय के लोग मातम मनाते हैं।
गैर मुसलमानों को आमतौर पर यह कंफ्यूजन बनी रहती है कि मुहर्रम नए साल का पहला महीना है या फिर यह त्योहार है। ऐसे में हम आपको बता दें कि मुहर्रम साल का पहला महीना होता है। वहीं मुहर्रम की दसवीं तारीख को आशूरा का दिन माना जाता है और इसी दिन मुहर्रम मनाया जाता है।
