सुबह के सपने में इन चीजों का दिखना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Morning Dreams Lucky Signs : हर इंसान सोते हुए सपने अवश्य देखता है। नींद में देखे गए सपने व्यक्ति की महज कल्पना नहीं बल्कि उसके भविष्य का संकेत भी देते हैं। कहते हैं कि सुबह-सुबह देखा गया सपना सच होता है, मान्यता है कि इस समय देखे गए सपने अकसर शुभ फल देने वाले होते हैं और आने वाले समय में धन लाभ और तरक्की का इशारा करते है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में सपने में कुछ खास चीजों का दिखना सौभाग्य, खुशियां आने का संकेत देता है।
यदि सुबह के सपने में साफ, बहता हुआ पानी दिखे तो इसे धन लाभ और मानसिक शांति का संकेत माना जाता है। यह सपना जीवन में सकारात्मक बदलाव और रुके हुए कार्यों के पूरे होने की ओर इशारा करता है।
सपने में देवी लक्ष्मी, मंदिर या दीपक दिखाई देना बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना आर्थिक मजबूती, सम्मान और घर में सुख-समृद्धि बढ़ने का संकेत देता है।
सुबह के समय गाय या बछड़ा दिखना सौभाग्य और पारिवारिक खुशहाली का प्रतीक है। यह सपना बताता है कि आने वाले समय में घर में सुखद समाचार मिल सकता है।
अगर सपने में हरा-भरा या फल-फूल से लदा पेड़ दिखाई दे, तो यह मेहनत का फल मिलने और तरक्की के योग का संकेत है। यह सपना करियर और पढ़ाई से जुड़े अच्छे परिणामों की ओर इशारा करता है।
ब्रह्म मुहूर्त मतलब सुबह 3.30 से 5.30 के बीच का समय। इस समय सपने में सोना-चांदी और धन से भरी तिजोरी देखना धन लाभ का संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना आपके करियर में प्रमोशन मिलने, व्यापार में ग्रोथ होने की ओर इशारा करता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सुबह के सपने में नौकरी के खुद को इंटरव्यू देते हुए देखना सफलता का संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि, इस प्रकार की सपने आय में बढ़ोत्तरी की ओर इशारा करता है।
यह भी पढ़ें-साल 2025 की अंतिम मासिक शिवरात्रि गुरुवार को, इस विशेष मुहूर्त में करें विधिवत पूजा
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अनाज का ढेर देखने का मतलब है मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होने वाली है। ये जीवन में समृद्धि, धन लाभ, मेहनत का फल, और अचानक आर्थिक तरक्की का प्रतीक है। धन-अन्न के भंडार भरे रहने का आशीर्वाद मिल सकता है।