शरीर के ये तिल माने जाते हैं बेहद शुभ, दिलाते हैं धन, तरक्की और ऐशो-आराम का जीवन
Lucky Mole: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों, चिन्हों और अंगों के आधार पर उसके स्वभाव, भाग्य और भविष्य का फल बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार कुछ तिल जन्म से होते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Mole on Body (Source. Freepik)
Auspicious mole: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों, चिन्हों और अंगों के आधार पर उसके स्वभाव, भाग्य और भविष्य का फल बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार कुछ तिल जन्म से होते हैं, जबकि कुछ समय के साथ उभरते या फिर धीरे-धीरे हल्के पड़कर गायब भी हो जाते हैं। हालांकि, हर तिल शुभ नहीं माना जाता। तिल का स्थान, आकार और रंग इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही उसका फल बताया जाता है।
सामुद्रिक शास्त्र में कुछ ऐसे विशेष तिलों का उल्लेख है, जिन्हें अत्यंत शुभ और भाग्यवर्धक माना गया है। ऐसे तिल जिनके शरीर पर होते हैं, उन्हें जीवन में धन, सुख-सुविधाएं, करियर में सफलता और सामाजिक सम्मान प्राप्त होता है। आइए जानते हैं ऐसे ही लकी तिलों के बारे में।
नाभि के आसपास तिल: धन और ऐश्वर्य का संकेत
अगर किसी व्यक्ति के पेट पर तिल हो, तो वह खाने-पीने का शौकीन माना जाता है। वहीं नाभि के आसपास तिल होना अत्यंत शुभ माना गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों को जीवन में धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ये लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं और पाक कला में भी निपुण माने जाते हैं। आरामदायक और खुशहाल जीवन इनकी पहचान होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
Mahasanyog Vat Savitri Vrat : आज वट सावित्री व्रत पर महासंयोग, नोट कर लें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
Vat Savitri Vrat Katha : आज वट सावित्री व्रत में अवश्य पढ़ें यह कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा
ठोड़ी पर तिल: मजबूत आर्थिक स्थिति का योग
ठोड़ी पर तिल को भी लकी माना जाता है। जिन लोगों की ठोड़ी पर तिल होता है, उनकी आर्थिक स्थिति आमतौर पर मजबूत रहती है। ये लोग मेहनती, दूरदर्शी और लक्ष्य को लेकर गंभीर होते हैं। पैसा कमाने का जुनून इन्हें दूसरों से अलग बनाता है, जिसके चलते ये जीवन में लगातार आगे बढ़ते हैं।
पीठ पर तिल: मेहनत से बनी दौलत और सम्मान
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पीठ पर तिल होना धनवान होने का संकेत है। ऐसे लोग मेहनत के दम पर खूब धन कमाते हैं और खुलकर खर्च भी करते हैं। ये स्वभाव से रोमांटिक होते हैं और समाज में इन्हें अच्छा मान-सम्मान मिलता है। अपने कार्यक्षेत्र में ये लोग पहचान बनाने में सफल रहते हैं।
ये भी पढ़े: दूसरों को खुश करने की भूल छोड़िए, यही जीवन का सबसे बड़ा जाल है: श्री प्रेमानंद जी महाराज
नाक के दाईं ओर तिल: भाग्य का साथ हमेशा
जिस व्यक्ति की नाक के दाईं ओर तिल होता है, उसे बेहद भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोगों को समय-समय पर धन लाभ होता रहता है। ये लोग अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं और किसी के दबाव में नहीं आते। खर्च करने में भी ये आगे रहते हैं।
हथेली पर तिल: कला और शांति का प्रतीक
जिन लोगों की हथेली पर तिल होता है, वे किस्मत के धनी माने जाते हैं। ये स्वभाव से शांतप्रिय होते हैं और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं, जिससे उन्हें समाज में अलग पहचान मिलती है।
