Bade Mangal : ज्येष्ठ में 4 नहीं इस बार हैं 8 बड़े मंगल; जानिए हनुमान जी को प्रसन्न करने की गुप्त तारीखें
Bade Mangal Ka Mahatva: ज्येष्ठ माह में इस बार 4 नहीं बल्कि 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं, जिन्हें हनुमान जी की विशेष कृपा पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। जानिए इन सभी मंगल की सही तारीखें, पूजा का महत्व।
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमान जी (सौ.सोशल मीडिया)
Jyeshtha Bade Mangal Dates: सनातन धर्म में ज्येष्ठ महीने का बड़ा महत्व बताया गया हैं। ज्येष्ठ यानी जेठ के महीने का एक अलग ही महत्व है, खासकर हनुमान भक्तों के लिए। इस महीने में पड़ने वाले मंगलवार को ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ कहा जाता है। लेकिन, साल 2026 कोई साधारण साल नहीं होने वाला है। इस बार कुछ ऐसा होने जा रहा है जो पिछले 19 सालों में नहीं हुआ।
ज्येष्ठ में 4 नहीं बल्कि 8 Bade Mangal का बन रहा है महासंयोग
ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ माह में 4 या 5 नहीं बल्कि 8 बड़ा मंगल पर्व मनाए जाएंगे, क्योंकि ज्येष्ठ में अधिकमास भी लग रहे हैं बड़ा मंगल केवल एक व्रत या पर्व नहीं, बल्कि सेवा, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है इस दिन की गई सच्ची भक्ति और दान जीवन के कष्टों को दूर कर सुख-समृद्धि का मार्ग खोलती है।
यह है बड़े मंगल 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें
- पहला बड़ा मंगल 5 मई 2026
- दूसर बड़ा मंगल 12 मई 2026
- तीसरा बड़ा मंगल 19 मई 2026
- चौथा बड़ा मंगल 26 मई 2026
- पांचवां बड़ा मंगल 2 जून 2026
- छठा बड़ा मंगल 9 जून 2026
- सातवां बड़ा मंगल 16 जून 2026
- आठवां बड़ा मंगल 23 जून 2026
कैसे करें बजरंगबली को प्रसन्न?
इस खास संयोग का लाभ उठाने के लिए आप कुछ सरल उपाय कर सकते हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Vastu Tips Of Wristwatch: कहीं कलाई पर बंधी घड़ी तो नहीं बिगाड़ रही आपका वास्तु, जानिए घड़ी पहनने का सही नियम
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत!
Ashadh Maas 2026 : कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ माह, जानिए इस महीने क्या करें क्या नही
Chanakya Niti : जीवन में कामयाबी पाने के 5 मंत्र, जो बोल गए आचार्य चाणक्य, आज़मा कर देख लीजिए
सुंदरकांड का पाठ
इन आठों मंगल के दौरान सुंदरकांड का पाठ करना मानसिक शांति और तरक्की दिलाता है।
भंडारा और सेवा
राहगीरों को ठंडा पानी पिलाना या शरबत का वितरण करना इस चिलचिलाती गर्मी में सबसे बड़ी सेवा मानी गई है।
चोला अर्पण
हनुमान जी को सिंदूरी चोला और चमेली का तेल अर्पित करने से कष्ट दूर होते हैं।
यह भी पढ़ें-Mohini Ekadashi 2026 Date: कब है मोहिनी एकादशी 2026? नोट कीजिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
बड़ा मंगल व्रत करने के लाभ
हनुमान भक्तों के लिए जेठ महीने पर पड़ने वाले बड़ा मंगल व्रत बड़ा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि, ज्येष्ठ माह के हर बड़े मंगल पर पूरे विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने से बजरंगबली जी प्रसन्न होते हैं। ज्येष्ठ मास की तपती गर्मी में जल सेवा, प्रसाद का वितरण और भंडारा कराने से राम जी का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही शत्रुओं का नाश होता है और जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी मुसीबत टल जाती है।
