Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करीब डेढ़ सौ साल बाद मकर संक्रांति पर बन रहा है ‘षटतिला एकादशी का योग’

Makar Sankranti Rare Yog:करीब 150 वर्षों बाद मकर संक्रांति के पावन पर्व पर षटतिला एकादशी का दुर्लभ और अत्यंत शुभ योग बन रहा है। यह संयोग सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jan 06, 2026 | 01:17 PM

एकादशी और मकर संक्रांति का महा-संयोग(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और खरमास समाप्त होने के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। ज्योतिषयों के अनुसार, साल 2026 में मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी का एक साथ आना इसे और भी खास बना रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह एक दुर्लभ संयोग है, जिसमें सूर्य देव और भगवान विष्णु दोनों की कृपा एक साथ प्राप्त हो सकती है।

एकादशी और मकर संक्रांति का महा-संयोग

ज्योतिष गुरु के अनुसार, 14 जनवरी 2026 को षटतिला एकादशी है और इसी रात सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है, जबकि संक्रांति सूर्य देव की उपासना का पर्व है।

इस विशेष संयोग में किया गया स्नान, दान और जप सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक फलदायी माना जाता है। इस दिन तिल का विशेष महत्व है तिल के दान और सेवन से पापों का नाश होता है और पितरों की कृपा प्राप्त होती है।

सम्बंधित ख़बरें

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए भंडारे का प्रसाद, जानिए इससे जुड़े सभी जरूरी नियम

आखिर माघ महीने में मूली-धनिया खाने से क्यों मना किया गया है? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल क्यों लगाई जाती है? जानिए क्या है इसकी मुख्य वजहें

मकर संक्रांति 2026 पर 23 साल बाद बन रहा ‘महासंयोग’ किन 3 राशि के जातकों का बदल देगा किस्मत?

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति 2026 के दिन दान-पुण्य का शुभ समय दोपहर 03:07 बजे से शाम 06:02 बजे तक रहेगा। इस अवधि में दान करना अत्यंत शुभ माना गया है।

मकर संक्रांति पर क्या दान करना होता है शुभ

तिल और गुड़

ज्योतिषयों के अनुसार, तिल का दान करने से सूर्य और शनि दोष शांत होते हैं।

खिचड़ी का दान

चावल और मूंग दाल से बनी खिचड़ी का दान ग्रह दोषों को कम करता है।

कंबल या गर्म वस्त्र का दान

मकर संक्रांति 2026 के दिन जरूरतमंदों को कंबल या गर्म वस्त्र देने से पुण्य फल मिलता है।

रेवड़ी और मूंगफली का दान

रेवड़ी और मूंगफली का दान रिश्तों में मधुरता बढ़ाता है।

कैसे करें ये शुभ कार्य

  • सुबह जल्दी उठकर जल में काले तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • भगवान विष्णु को तिल के लड्डू का भोग लगाएं।
  • स्वयं खिचड़ी का सेवन करें और जरूरतमंदों को दान दें।

ये भी पढ़ें–तिल और गुड़ का बेजोड़ कॉम्बिनेशन, सकट चौथ पर क्यों माना जाता है शुभ और लाभकारी

इस प्रकार, मकर संक्रांति 2026 पर षटतिला एकादशी का यह शुभ संयोग आध्यात्मिक उन्नति, पुण्य लाभ और सुख-समृद्धि दिलाने वाला माना जा रहा है।व और भगवान विष्णु दोनों की कृपा एक साथ प्राप्त हो सकती है।

Makar sankranti 150 years rare coincidence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 06, 2026 | 01:17 PM

Topics:  

  • Makar Sankranti
  • Religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.