महाशिवरात्रि पर महादेव को जल चढ़ाने के बाद घर ले आएं ये 1 चीज, तिजोरी में कभी कम नहीं होगा पैसा!
Mahadev Blessing Tips: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग को जल अर्पित करने के बाद मंदिर से घर लाने वाली यह एक चीज आपके धन की वृद्धि में मदद करती है। इसे तिजोरी में रखने से पैसों की कमी कभी नहीं होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान शिव (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri Par Mandir Se kya laye : रविवार, 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है, जिसका शिव भक्तों को पूरे वर्ष इंतजार रहता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव पहली बार शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे। यही कारण है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का विशेष अभिषेक किया जाता है।
धार्मिक विश्वासों के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है, ग्रह दोष शांत होते हैं और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। मान्यता यह भी है कि महाशिवरात्रि पर शिवालय में अभिषेक के बाद वहां से कुछ खास चीजें घर लाने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।
महाशिवरात्रि पर किन चीजों से करें अभिषेक
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Nirjala Ekadashi :निर्जला एकादशी 2026 इन चीजों का दान दिला सकता है अक्षय पुण्य, जानिए दान का सबसे शुभ समय
Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Mandir Vastu Rules: सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनाना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु के अहम नियम
Simhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
-
एक लोटा जल से करें अभिषेक
एक लोटा शुद्ध जल शिवलिंग पर अर्पित करने मात्र से ही भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। इसे सभी समस्याओं का सरल और प्रभावी उपाय माना गया है। सबसे पहले जल से अभिषेक करना शुभ होता है।
-
दूध से करें अभिषेक
इसके बाद शिवलिंग पर थोड़ा सा दूध अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे आर्थिक स्थिरता आती है और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
-
दही से करें अभिषेक
दही की ठंडी तासीर महादेव को शांत करती है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और बिगड़े काम बनने लगते हैं।
-
शहद से करें अभिषेक
शिवलिंग पर शहद की धारा चढ़ाने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और रोगों से राहत मिलती है।
-
घी से करें अभिषेक
संतान संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए महाशिवरात्रि पर घी से भोलेनाथ का अभिषेक करना शुभ माना गया है।
-
काले तिल से करें अभिषेक
काले तिल से अभिषेक करने से बुरी नजर से रक्षा होती है। मान्यता है कि इससे तंत्र बाधा और नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं। अंत में विधिवत माता पार्वती और भगवान शिव की समस्त पूजा सामग्री से उपासना करें।
महाशिवरात्रि पर मंदिर से घर लाएं ये शुभ चीजें
बेलपत्र
महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाया गया बेलपत्र घर लाना शुभ माना जाता है। इसे तिजोरी या पर्स में रखने से धन की आवक बनी रहती है।
यह भी पढ़ें:-महाशिवरात्रि के दिन क्यों चढ़ाते हैं शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और भांग? अब खुला रहस्य!
माता पार्वती पर चढ़ाई गई सामग्री
इस दिन माता पार्वती को अर्पित की गई चूड़ियां, मेहंदी या सिंदूर मंदिर से घर लाकर पहनने की मान्यता है। इससे अखंड सौभाग्य बना रहता है, पति की लंबी आयु होती है और वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।
अभिषेक का जल
शिवलिंग पर चढ़ाए गए जल को थोड़ा सा कलश में एकत्र कर लें और घर के हर कोने में छिड़क दें। इसे रोगी व्यक्ति पर भी छिड़का जा सकता है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और स्वास्थ्य में सुधार आता है।
