भगवान शिव और माँ पार्वती (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri Ke Din Kya kharidna Chahiye: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि का पर्व इस बार 15 फरवरी को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस दिन शिव मंदिरों में बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। इस अवसर पर साधक भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। साथ ही विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं।
ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप भी भगवान शिव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष चीजों को घर जरूर लाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन किन चीजों को घर लाने से किस्मत चमक सकती है।
ज्योतिष-शास्त्र में बताया गया है कि, महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष को घर लाना बहुत ही शुभ होता है। रुद्राक्ष की उत्पत्ति महादेव के आंसुओं से हुई है। इसलिए इसे शिव जी का अंश माना जाता है। अगर आप महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष को घर लाते हैं, तो इससे आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। साथ ही घर के सदस्यों पर महादेव की कृपा बनी रहेगी।
धार्मिक मान्यता के अनुसार ,भगवान शिव का वाहन नंदी है और नंदी के बिना शिव पूजा अधूरी मानी जाती है। अगर आप आर्थिक तंगी या कार्यों में बाधाओं से जूझ रहे हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन चांदी या पीतल की नंदी प्रतिमा घर लाकर मंदिर में स्थापित करें। मान्यता है कि इससे रुकावटें दूर होती हैं और सौभाग्य बढ़ता है।
भगवान शिव को बेलपत्र और शमी का पौधा भी अत्यंत प्रिय है। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर इन्हें घर लाने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-समृद्धि में वृद्धि के योग बनते हैं।
यह भी पढ़ें:-महाशिवरात्रि की रात कर लें ये आसान उपाय, धन आगमन के बनेंगे योग, विवाह की अड़चनें होंगी दूर
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग को घर लाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से शुभ फल मिलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे वास्तु दोष से राहत, दरिद्रता से बचाव और पितृ दोष के प्रभाव में कमी आती है। ऐसा माना जाता है कि नियमित श्रद्धा के साथ की गई शिवलिंग पूजा जीवन में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाती है।