- Hindi News »
- Religion »
- Mahamrityunjaya Temple Of Nagaon Assam Is The Tallest Linga Temple
महादेव ने दैत्यगुरु शुक्राचार्य को यहां दिया था महामृत्युंजय मंत्र, सावन में यहां शिव आराधना से मिलता है विशेष फल
- Written By: रीना पंवार
महामृत्युंजय मंदिर में महाशिवरात्रि और पवित्र श्रावण मास में शिवजी की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। शुक्राचार्य की तपोस्थली माने जाने वाले इस मंदिर को लेकर यह भी मान्यता है कि यहां शिव आराधना करने से साधक के जीवन की हर समस्या का समाधान हो जाता है।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
पौराणिक कथाओं के अनुसार दैत्यगुरु शुक्राचार्य भगवान शिव के परम भक्त थे। एक बार दैत्यगुरु शुक्राचार्य ने शिवजी को प्रसन्न करने के लिये घोर तपस्या की, जिससे प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें मृतसंजीवनी विद्या प्रदान की। आज हम इस दिद्या को महामृत्युंजय मंत्र के नाम से जानते हैं।
कहते हैं कि शुक्राचार्य ने जिस स्थान पर यह तपस्या की थी वह स्थान असम के नगांव जिले में स्थित है। नगांव जिले में अब दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा लिंगाकार मंदिर है जो 126 फुट ऊंचा है। इस मंदिर का नाम महामृत्युंजय मंदिर है। यह मंदिर धार्मिक दृष्टि से तो खास है ही लेकिन इसकी स्थापत्य कला इसे और भी खास बनाती है।
मंदिर का स्थापत्य है खास
स्थापत्य की दृष्टि से विशेष यह मंदिर शिवलिंग के रूप में बना हुआ है जो अपने आप में अद्वितीय है। इस कारण से यह मंदिर लोगों को अपनी ओर आकर्षिक करता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि और पवित्र श्रावण मास में यहां शिवजी की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। शुक्राचार्य की तपोस्थली माने जाने वाले इस मंदिर को लेकर यह भी मान्यता है कि यहां शिव आराधना करने से साधक के जीवन की हर समस्या का समाधान हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
बकरीद को लेकर असम के मुस्लिम समुदाय ने उठाया बड़ा कदम, CM हिमंता ने जताई खुशी, कही ये बड़ी बात
असम कांग्रेस विधायक दल में बड़ा बदलाव! पार्टी नेतृत्व को मिला नया चेहरा, जानें कौन है वाजेद अली चौधरी
असम में हिमंत सरकार ने पेश किया UCC बिल, विधानसभा में विपक्ष ने किया जबरदस्त हंगामा, लिव-इन को लेकर नया ऐलान
वाराणसी की गलियों का वो गहरा राज, जहां सदियों से छुपे हैं ये चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर!
कैसे हुआ मंदिर निर्माण
शिवलिंगनुमा इस मंदिर के प्रमुख आचार्य मोहन उपाध्याय हैं। इस मंदिर के बारे वे बताते हैं कि असम के स्वामी भृगुगिरी जी महाराज को एक बार स्वप्न आया था कि इस स्थान के नीचे एक वृहद शिवलिंग दबा हुआ है। स्वप्न के आधार पर जब अगले दिन खुदाई करके देखा गया तो सच में वहां नीचे एक विशाल शिवलिंग मिला जो बहुत समय बीत जाने के कारण खंडित अवस्था में था। तब इस शिवलिंग के ठीक ऊपर एक अन्य शिवलिंग स्थापित किया गया और इस तरह महामृत्युंजय मंदिर का निर्माण हुआ।
मंदिर बनने में लगे 18 साल
लिंगाकार मंदिर को लेकर मंदिर कमेटी से जुड़े एक सदस्य बताते हैं कि यह शिवलिंग नहीं बल्कि शिवलिंग की आकृति का मंदिर है। उन्होंने बताया कि मंदिर को बनाने में करीब 18 साल का समय लगा। साल 2003 में स्वामी भृगु गिरी महाराज द्वारा मंदिर निर्माण का काम शुरू किया गया था। साल 2019 में उनकी मृत्यु के बाद सरकार की मदद से इस मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कराया गया।
प्राण-प्रतिष्ठा के लिए बुलाए गये दक्षिण के पंडित
साल 2021 में इस मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा करवाई गई। भृगु गिरी महाराज जी की इच्छा के अनुसार मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा दक्षिण भारतीय पंडितों से करवाई गई जिसमें 200 दक्षिण भारतीय पंडितों ने भाग लिया। इस दौरान 108 कुंडीय यज्ञ भी किया गया। महामृत्युंजय मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में 200 उत्तर भारतीय पंडितों ने यज्ञ किया और 200 दक्षिण भारतीय पंडितों ने मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की।
Mahamrityunjaya temple of nagaon assam is the tallest linga temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था’, Shilpa Shinde ने पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई केस दर्ज करने की वजह
Jun 03, 2026 | 10:18 PMMP News: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर CBN की बड़ी कार्रवाई, 1.067 किलो हेरोइन के साथ प्रतापगढ़ का तस्कर गिरफ्तार
Jun 03, 2026 | 10:16 PMवाराणसी में आधी रात चला CM योगी का बुलडोजर, काशी रेलवे स्टेशन परिसर से मजार और मस्जिद पूरी तरह जमींदोज- VIDEO
Jun 03, 2026 | 10:14 PMMumbai Monsoon Alert: अरब सागर में 24 बार आएगी 4.5 मीटर से ऊँची लहरें, जानें कब है सबसे ज्यादा खतरा?
Jun 03, 2026 | 10:12 PMUP पुलिस का महा-ऑपरेशन, 453 बंधकों को आजाद कर भेजा गया नेपाल; लोग बोले- थैंक यू योगी जी, VIDEO वायरल
Jun 03, 2026 | 10:11 PMMasik Shivratri 2026: 13 जून को अधिक मास की मासिक शिवरात्रि, इस शुभ मुहर्त में करें पूजा, होगे भोलेनाथ प्रसन्न
Jun 03, 2026 | 10:07 PMMP News: उज्जैन के चिरोला गांव में पसरा मातम, डबरी में डूबने से दो जिगरी दोस्तों की दर्दनाक मौत
Jun 03, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
Jun 03, 2026 | 09:58 PM
मुस्लिम बाहुल्य इलाके में आस्था सिंह ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सेकुलरिज्म की पोल, देखे VIDEO
Jun 03, 2026 | 09:55 PM
पीएम मोदी और नेपाल के RSP अध्यक्ष रवि लामिछाने की मुलाकात, ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति पर दिया जोर
Jun 03, 2026 | 04:48 PM
दिल्ली के मालवीय नगर में मौत का तांडव: होटल में आग लगने से 21 की मौत, जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग
Jun 03, 2026 | 02:28 PM
वाराणसी में 200 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, रेलवे की कार्रवाई पर उठे सवाल, क्यों हुआ एक्शन? देखें VIDEO
Jun 03, 2026 | 01:38 PM
पासिंग ऑउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, जवान का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Jun 02, 2026 | 11:37 PM














