Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाकुंभ फेम हर्षा रिछारिया ने छोड़ी धर्म की राह, बोलीं मैं सीता नहीं हूं

Mahakumbh Viral Girl: महाकुंभ 2025 में सुर्खियों में आईं हर्षा रिछारिया ने विरोध और मानसिक दबाव का हवाला देते हुए धर्म की राह छोड़ने का ऐलान किया है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jan 13, 2026 | 07:35 PM

महाकुंभ फेम हर्षा रिछारिया (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Harsha Richhariya Leaves Religion: बीते साल 2025 के महाकुंभ में चर्चा का केंद्र बनीं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने धर्म की राह छोड़ने का बड़ा ऐलान कर दिया है। महाकुंभ के दौरान रातोंरात सुर्खियों में आईं हर्षा ने आखिर यह फैसला क्यों लिया, इसका खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक भावुक वीडियो में किया है। आइए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा।

हर्षा ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में कहा

“प्रयागराज महाकुंभ 2025 से शुरू हुई मेरी कहानी अब खत्म होने को है। एक साल में मुझे लगातार विरोध और आलोचना का सामना करना पड़ा। धर्म के रास्ते पर चलते हुए मेरी हर कोशिश पर रोड़ा अटकाया गया। मैं कोई गलत काम नहीं कर रही थी, ना चोरी, ना अपराध। फिर भी जो भी मैंने धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए किया, उसे रोक दिया गया।”

हर्षा रिछारिया बोलीं- मैं सीता माता नहीं हूं

हर्षा रिछारिया कहती हैं, ‘मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया, जिसकी वजह से मेरा विरोध किया जाए। विरोध करना शायद एक यही चीज हमारे देश में करना आसान है। एक लड़की के साथ आप अगर उसका मनोबल नहीं तोड़ पा रहे हो तो उसके चरित्र का हनन करो। फिर तो वो टूटेगी ही तो भई आप अपना धर्म अपने पास रखो।

सम्बंधित ख़बरें

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ घर लाएं ये चीजें, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत और दूर होगी आर्थिक तंगी।

नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनना चाहिए? देखें यहां 9 दिनों की पूरी लिस्ट

आज मनाई जा रही है शीतला सप्तमी, गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी!

सोशल मीडिया पर बदनामी रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार सख्त, डीजीपी की अगुवाई में बनेगी समिति

महाकुंभ-2025 से चर्चा में आईं मॉडल, एंकर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने धर्म की राह छोड़ने का ऐलान किया है। अपने इंस्टा एकाउंट से जारी एक वीडियो संदेश में इसका ऐलान किया।#harsharichhariya #religion #news pic.twitter.com/gSGf9v7iiz — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) January 13, 2026

यह भी पढ़ें:आज से शुरू हुआ पोंगल, सूर्य पोंगल से कन्नुम तक, हर दिन की परंपरा और महत्व

आगे कहती है मैं कोई मां सीता नहीं हूं, जो मैं अग्नि परीक्षा दूंगी। एक साल से जितनी परीक्षा देनी थी दे दी थी। इस माघ मेला में मैं स्नान करूंगी और अपने इस धर्म की राह पर चलने के फैसले को पूरी तरह से विराम दूंगी और वापस अपने काम पर लौटूंगी, जिसमें ना उधारी है ना चरित्र का हनन। ’

Mahakumbh 2025 harsha richhariya leaves religion i am not sita

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2026 | 07:28 PM

Topics:  

  • Religion News
  • Social Media

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.