-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Pongal 2026 Four Day Festival Traditions
आज से शुरू हुआ पोंगल, सूर्य पोंगल से कन्नुम तक, हर दिन की परंपरा और महत्व
- Written By: सीमा कुमारी
Pongal Traditions: आज से शुरू हुआ चार दिवसीय पोंगल पर्व। जानिए भोगी, सूर्य, मट्टू और कन्नुम पोंगल के रीति-रिवाज, महत्व और आधुनिक सुझाव, जो इस उत्सव को और भी खास बनाते हैं।

चार दिवसीय पर्व पोंगल (सौ.सोशल मीडिया)
Pongal 2026: आज 13 जनवरी से चार दिवसीय पोंगल का पर्व शुरू हो गया है। पोंगल दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख और धूमधाम से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। यह फसल उत्सव, सूर्य देव की उपासना और कृतज्ञता का पर्व है, जिसे हर साल जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में मनाया जाता है।
इस साल भी यह पारंपरिक त्योहार परिवारों में अपार उल्लास और जलवे के साथ मनाया जा रहा है। इस त्योहार को खास तौर पर तमिलनाडु तथा दुनिया भर में रहने वाले तमिल समुदाय बड़े उत्साह और परंपरा के साथ मनाते हैं।
यह फसल उत्सव, सूर्य देव की उपासना और कृतज्ञता का पर्व है, जिसे हर साल जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में मनाया जाता है। इस साल भी यह पारंपरिक त्योहार परिवारों में अपार उल्लास और जलवे के साथ मनाया जा रहा है। आइए जानिए चार दिवसीय पोंगल पर्व से जुड़ी रोचक बातें
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
चार दिवसीय पोंगल पर्व का क्या है आध्यात्मिक महत्व
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोंगल केवल एक फसल उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में कृतज्ञता, आत्मशुद्धि और प्रकृति के साथ सामंजस्य का प्रतीक है। यह चार दिवसीय पर्व मानव जीवन को आध्यात्मिक रूप से शुद्ध करने और सकारात्मक ऊर्जा से भरने का संदेश देता है। पोंगल के प्रत्येक दिन का अपना अलग आध्यात्मिक अर्थ और महत्व है।
-
भोगी पोंगल
भोगी पोंगल आत्मशुद्धि का दिन माना जाता है। इस दिन पुराने और अनुपयोगी वस्तुओं को त्यागने की परंपरा जीवन से नकारात्मक विचार, अहंकार और पुराने दुखों को छोड़ने का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि आध्यात्मिक उन्नति के लिए त्याग आवश्यक है।
-
सूर्य पोंगल
आध्यात्मिक दृष्टि से यह दिन यानी सूर्य पोंगल यानी थाई पोंगल सूर्य देव को समर्पित होता है, जिन्हें जीवन, ऊर्जा और चेतना का स्रोत माना गया है। सूर्य को अर्घ्य देकर और पोंगल अर्पित करके व्यक्ति अपने जीवन में प्रकाश, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता है। आध्यात्मिक दृष्टि से यह दिन आत्मज्ञान और चेतना के जागरण का संकेत देता है।
-
मट्टू पोंगल
मट्टू पोंगल करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है। गाय और बैलों की पूजा कर मानव और प्रकृति के बीच के पवित्र संबंध को स्वीकार किया जाता है। यह दिन सिखाता है कि जिन शक्तियों से हमारा जीवन चलता है, उनका सम्मान करना भी आध्यात्मिक धर्म है।
यह भी पढ़ें:– सिर्फ त्यौहार नहीं प्रकृति का आभार है पोंगल! जानें क्यों मटके से दूध का उफनना माना जाता है शुभ
-
कन्नुम पोंगल
कन्नुम पोंगल सामाजिक और पारिवारिक सामंजस्य का दिन है। परिवार, मित्रों और समाज के साथ समय बिताकर प्रेम, सद्भाव और संतुलन को बढ़ावा दिया जाता है। आध्यात्मिक रूप से यह दिन बताता है कि एकता और संबंध ही जीवन की वास्तविक समृद्धि हैं।
चार दिवसीय पोंगल पर्व त्याग, आभार, सेवा और सामूहिक आनंद का आध्यात्मिक संदेश देता है। यह पर्व मनुष्य को प्रकृति, समाज और स्वयं से जोड़कर जीवन में संतुलन और सकारात्मकता लाता है।
Pongal 2026 four day festival traditions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Jul 26, 2026 | 10:54 AMठाणे के घोडबंदर रोड पर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 25 टन टायरों से लदा कंटेनर, चालक बाल-बाल बचा
Jul 26, 2026 | 10:54 AMAunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Jul 26, 2026 | 10:46 AMनासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Jul 26, 2026 | 10:44 AMGold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 26, 2026 | 10:42 AMCJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:40 AMहरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में
Jul 26, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














