-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Lunar Eclipse 2025 An Exciting And Fascinating Spectacle In The Sky The Moon Will Appear Blood Red
आसमान में दिखने वाला है रोमांचक और दिलचस्प नजारा, खून की तरह लाल दिखाई देगा चांद
- Written By: पूजा सिंह
Chandr Grahan : साल का आखरी चंद्रग्रहण अब से कुछी घंटों बाद लगना जा रहा है, इस दौरान चांद खूनी लाल दिखाई देगा। आज आसमान में एक रोमांचक और दिलचस्प नजारा भी दिखाई है।

कॉन्सेप्ट इमेज
Lunar Eclipse News: आज रात आसमान में एक अनोखा खगोलीय दृश्य दिखाई देगा। 7-8 सितंबर 2025 की रात को लगने वाला यह पूर्ण चंद्रग्रहण (Blood Moon) न केवल भारत बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। यह साल का अंतिम और बेहद खास खगोलीय नज़ारा है।
इस दौरान चांद का रंग खून जैसा लाल दिखने वाला है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण है, जिसे खगोलशास्त्र की भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। इस घटना को भारत सहित एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।
क्यों खून जैसा लाल दिखता है चांद
हर किसी के मन में यह सवाल उठता है कि, आखिर चंद्रग्रहण पर चांद खून जैसा लाल क्यों हो जाता है। इसके पीछे का कारण यह है कि, जब चांद पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आता है, तब सूर्य की सीधी रोशनी उस तक नहीं पहुंच पाती है। पृथ्वी का वातावरण सूर्य की रोशनी को फिल्टर कर लाल रंग की किरणें चांद तक पहुंचाता है। जिसे आमतौर पर ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। यही कारण है कि ग्रहण के समय चांद पर लालिमा छा जाती है और वह खून जैसा लाल दिखाई देता है। इस बार चांद पृथ्वी के सबसे पास होगा। इसलिए यह सामान्य दिनों से थोड़ा बड़ा और ज्यादा चमकीला भी नजर आएगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘दंगाइयों को पता है अंजाम’… योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला-VIDEO
बहन के लिए परफेक्ट Rakhi Gift Ideas, ब्यूटी से लेकर गैजेट्स तक, हर बजट में है फिट
Chandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
चंद्रग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार)
- ग्रहण की शुरुआत: रात 09:58 बजे
- पूर्ण ग्रहण (ब्लड मून): रात 11:01 बजे
- चरम अवस्था (मध्य): रात 11:42 बजे
- पूर्ण ग्रहण समाप्त: रात 12:22 बजे (8 सितंबर)
- ग्रहण का अंत: रात 01:26 बजे (8 सितंबर)
- कुल अवधि: लगभग 3 घंटे 28 मिनट
चंद्रग्रहण
धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं
- भारतीय मान्यता के अनुसार, चंद्रग्रहण के दौरान सूतक काल लगता है, जिसमें पूजा-पाठ और शुभ कार्य नहीं किए जाते।
- इस ग्रहण का प्रभाव विशेष रूप से मेष, वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ बताया गया है, जबकि कुछ राशियों के लिए यह चुनौतियां ला सकता है।
- ग्रहण के समय मंत्र जप, ध्यान और दान करना शुभ माना जाता है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण
विज्ञान के अनुसार, चंद्रग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है। इसका मानव जीवन पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। बल्कि यह खगोल विज्ञान प्रेमियों और फोटोग्राफ़रों के लिए आसमान की सबसे शानदार घटनाओं में से एक है।
ये भी पढ़ें : आज है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन बातों का जरुर रखें ध्यान, ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें
कैसे देखें ग्रहण?
- चंद्रग्रहण को देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं है।
- आप इसे नंगी आंखों से, दूरबीन या टेलीस्कोप से इसे आराम से देख सकता है।
- सबसे अच्छा नजारा साफ और खुली जगह से देखने को मिलेगा।
आज का ब्लड मून (BLOOD MOON) न सिर्फ एक खगोलीय घटना है, बल्कि एक रोमांचक और दिलचस्प नजारा भी है। अगर मौसम साफ रहा, तो यह दृश्य आपको ज़िंदगीभर याद रहेगा।
Lunar eclipse 2025 an exciting and fascinating spectacle in the sky the moon will appear blood red
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:45 PMढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














