-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jammu Kashmir Lg Manoj Sinha Government Jobs Terrorism Victims Families
Jammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
- Written By: अर्पित शुक्ला
Terrorism Victims Families: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने इसे शहीदों के प्रति न्याय और सम्मान का प्रतीक बताया।

आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Manoj Sinha on Terrorism Victims Families: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को आतंकवादी हमलों में मारे गए 37 नागरिकों के परिजनों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह केवल नौकरी देने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आतंकवाद के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और शहीदों के सम्मान का प्रतीक है। उपराज्यपाल ने आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कई परिवारों ने वर्षों तक दुख और इंतजार सहा है। अब उन्हें नौकरी मिलने से सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया और उनके भविष्य को अनिश्चित बना दिया। किसी भी आंकड़े से उनके दर्द को नहीं समझा जा सकता। यह नियुक्ति पत्र केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि सरकार की ओर से न्याय और भरोसे का संदेश हैं।
5 अगस्त 2019 के बाद बदली तस्वीर
मनोज सिन्हा ने कहा कि 5 अगस्त 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आतंकवाद के नेटवर्क को कमजोर किया गया, कानून-व्यवस्था मजबूत हुई और लोगों को समान अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि इसी बदलाव के कारण लंबे समय से लंबित मामलों में भी अब कार्रवाई संभव हो सकी है।
सम्बंधित ख़बरें
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
बॉर्डर कंट्रोल में है तो कहां से आ रहे आतंकी? फारूक अब्दुल्ला ने सरकार से मांगा जवाब- जिम्मेदार कौन?
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, बारामूला में दबोचा गया आतंकियों का मददगार, MP-5 पिस्तौल बरामद
कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात! आतंकियों ने पहले पूछा नाम, फिर बरसा दी गोलियां, हाई अलर्ट के बीच मुआवजे का ऐलान
अनुच्छेद 370 हटने का बताया लाभ
उपराज्यपाल ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद सभी भारतीय नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए गए। उन्होंने कहा कि “एक देश, एक झंडा और एक संविधान” के सिद्धांत को पूरी तरह लागू किया गया, जिससे लोगों को न्याय और समान अवसर मिले।
विस्थापितों और वंचित वर्गों को मिले अधिकार
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और छंब से विस्थापित परिवारों तथा शरणार्थियों को संविधान के तहत नागरिकता, मतदान का अधिकार और संपत्ति रखने जैसे कानूनी अधिकार मिले हैं।
शिक्षा और रोजगार के नए अवसर
मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसान, कारीगर और युवा नए अवसरों का लाभ उठा रहे हैं। विश्वविद्यालय, कॉलेज, अनुसंधान संस्थान और इनक्यूबेशन सेंटर युवाओं को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
“यह मुआवजा नहीं, बल्कि भरोसे का प्रतीक”
उपराज्यपाल ने कहा कि किसी अपने को खोने की भरपाई कोई नौकरी या आर्थिक सहायता नहीं कर सकती। लेकिन यह नियुक्ति इस बात का भरोसा है कि देश आतंकवाद से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और उनके सम्मान व बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Jammu kashmir lg manoj sinha government jobs terrorism victims families
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PM198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
Aug 05, 2026 | 06:18 PMSawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
Aug 05, 2026 | 06:17 PMDiplomatic Dispute: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माइली के बिगड़े बोल! ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को बोला ‘चोर’
Aug 05, 2026 | 06:15 PMचलती लोकल ट्रेन के सामने आया युवक, वसई-नालासोपारा के बीच में हाईवोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो
Aug 05, 2026 | 06:11 PMITAT Vacancy 2026: सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:11 PMजब सीजफायर के लिए तड़प रहा था पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने कैसे साधा निशाना; जानिए इनसाइड स्टोरी
Aug 05, 2026 | 06:09 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














