Love Rashifal 28 January: रिश्तों की होगी परीक्षा, कहीं प्यार बढ़ेगा तो कहीं गलतफहमी बढ़ा सकती है दूरी
Love Horoscope: 28 जनवरी को माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शाम 4 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Love Horoscope January 28 (Source. Pixabay)
Love Horoscope January 28: 28 जनवरी को माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शाम 4 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, फिर रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव देखने को मिलेगा। चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर मन को स्थिर बनाए रखने वाला है, जिससे भावनाओं में संतुलन और रिश्तों में समझ बढ़ सकती है। यह दिन धार्मिक सोच, आत्मचिंतन और भावनात्मक स्पष्टता के लिए अनुकूल माना जा रहा है।
प्रेम और रिश्तों के लिए कैसा रहेगा दिन?
ज्योतिषीय दृष्टि से बुधवार, 28 जनवरी का दिन प्रेम जीवन के लिहाज़ से काफी अहम है। ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के रिश्तों में बदलाव ला सकती है। कुछ लोगों के लिए यह दिन नए रिश्ते और रोमांटिक शुरुआत का संकेत देगा, वहीं कुछ को गलतफहमियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से सतर्क रहने की ज़रूरत होगी। यह समय अपने रिश्तों को समझने और सुधारने का भी मौका दे सकता है।
मेष से मीन तक: जानिए आज का Love Rashifal
- मेष: आज पार्टनर से खुलकर बात करना जरूरी होगा। शांति से संवाद करने पर गलतफहमियां दूर होंगी।
- वृष: रिश्ते में ईमानदारी आज सबसे बड़ा सहारा बनेगी। भावनाएं व्यक्त करने से संबंध मजबूत होंगे।
- मिथुन: रोमांस बढ़ेगा, लेकिन निजी स्पेस का संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।
- कर्क: भावनात्मक गहराई बढ़ेगी, पर रिश्ते में मिठास बनाए रखने के लिए आज़ादी भी दें।
- सिंह: पुराने मतभेद उभर सकते हैं। अहंकार से दूरी बनाकर संयम से काम लें।
- कन्या: भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत संभव है। एक-दूसरे की बातों का सम्मान करें।
- तुला: दिन प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। छोटे प्रयास रिश्ते को खास बना सकते हैं।
- वृश्चिक: भावनाएं गहरी होंगी, लेकिन शब्द सोच-समझकर चुनें।
सम्बंधित ख़बरें
Narad Jayanti : आज है नारद जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और सृष्टि के पहले पत्रकार देवर्षि नारद की महिमा
Jyeshtha Maas: ज्येष्ठ मास आज से शुरू, शत्रुओं पर विजय पाने के लिए करें ये अचूक उपाय, हर बाधा होगी दूर!
Birthday Horoscope 02 May: जानिए 2 मई को जन्मे लोगों के लिए कब आएगा सफलता और धन लाभ का सुनहरा समय
दिल्ली में ई-रिक्शा किराया डबल, अब 10 नहीं 20 रुपये में होगा सफर, जेब ढीली होना तय
- धनु: भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी, रिश्ते में मजबूती आएगी।
- मकर: पुरानी उलझन परेशान कर सकती है। आत्ममंथन जरूरी होगा।
- कुंभ: रिश्ते को नए नजरिए से देखने का मौका मिलेगा, सिंगल लोगों की खास मुलाकात हो सकती है।
- मीन: प्यार और समर्पण बढ़ेगा, साथ में समय बिताने का अच्छा दिन है।
डिस्क्लेमर
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है।
