Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal 18 March: बुधवार को चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! जानें मेष से मीन तक किसका खुलेगा भाग्य

Horoscope Prediction: दैनिक राशिफल के जरिए व्यक्ति अपने दिनभर के काम, करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़ी संभावनाओं के बारे में जान सकता है। 18 मार्च बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Mar 18, 2026 | 12:05 AM

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Horoscope 18 March: हिंदू कैलेंडर के अनुसार 18 मार्च 2026 का दिन विशेष महत्व रखता है। आज का दिन जहाँ कई लोगों के लिए आत्म-चिंतन और पुरानी गलतियों से सीखने का है, वहीं कई राशियों के लिए राजकीय और सामाजिक सम्मान प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करेगा। आज का मूल मंत्र है कि धोखा खाने के बाद मिली सीख आपको भविष्य के बड़े संकटों से बचाएगी। साथ ही माता-पिता का आशीर्वाद आपके सभी बिगड़े कार्यों को बनाने वाला सिद्ध होगा।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। दूसरों के सहयोग से आपके लंबे समय से बिखरे हुए कार्य समेटने में मदद मिलेगी। यदि कोई सरकारी या राजकीय मामला अटका हुआ है तो उसमें आपका पक्ष मजबूत होगा। समाज में यश और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों को आज सूझबूझ के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। आपकी बुद्धिमानी आपको बड़ी सफलता दिलाएगी। विशेषकर युवाओं को करियर में नए और रोमांचक अवसर प्राप्त होंगे। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी और उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

सम्बंधित ख़बरें

Birthday Horoscope: आज जन्मे लोगों की चमकेगी किस्मत, लेकिन इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान!

Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल

Birthday Horoscope: 16 मार्च को हुआ है जन्म? जानें साल के अंत में है धन संकट या मिलेगी बड़ी कामयाबी?

Aaj Ka Rashifal 16 March: सोमवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 2 राशियों का भाग्य! जानें अपना आज का राशिफल

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज कार्यस्थल पर सावधानी बरतनी होगी। अपनी टीम की जवाबदेही तय करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। किसी नई योजना की शुरुआत में प्रारंभिक परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी और परिवार की महिला सदस्यों की सलाह आपके लिए उन्नति के द्वार खोलेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के सुख-साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश के मामले में आपको अत्यंत सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपकी दिनचर्या थोड़ी अनियमित रह सकती है, जिसका असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग उपयोगी रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातक अपनी सहूलियत के अनुसार कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आपके द्वारा सोचे गए कार्यों में सफलता सुनिश्चित है। हालांकि, आज आपकी आय की तुलना में व्यय (खर्च) अधिक हो सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग आज काम की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मित्रों के रूखे व्यवहार से मन में खिन्नता या उदासी आ सकती है। अपनी वाणी पर कठोर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंध बिगड़ सकते हैं। नौकरी में काम का बोझ अधिक रहेगा। किसी पूज्य व्यक्ति या गुरु की सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज चरम पर रहेगा। अपने पक्ष को मजबूती से रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रॉपर्टी या जायदाद से जुड़े कार्यों में जमकर मुनाफा होने के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी जो भविष्य में काम आएंगे। स्वास्थ्य संबंधी पुराने कष्ट आज दूर होंगे।

यह भी पढ़ें:- Birthday Horoscope: आज जन्मे लोगों की चमकेगी किस्मत, लेकिन इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान!

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के स्वास्थ्य में आज सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में साझेदारी के तहत कोई बड़ी योजना बन सकती है, जो भविष्य में धन लाभ कराएगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। आज आपको अचानक कहीं से शुभ संदेश मिल सकता है और आकस्मिक धन लाभ की भी प्रबल संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए कानूनी मामलों में सावधानी बरतने का दिन है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आपका खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से प्राप्त होगा, जिससे मन में संतोष और शांति बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों की रुचि आज जोखिम भरे कार्यों में बढ़ सकती है। हालांकि, समय पर वादा पूरा न कर पाने का मलाल मन में रह सकता है। अपनी बुद्धिमानी और सूझबूझ से आप बिगड़े हुए कामों को बनाने में सफल होंगे। व्यापार और व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल बनी रहेगी।

कुम्भ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों को आज बीती बातों को भुलाकर अपने निजी संबंधों को सुधारने की पहल करनी चाहिए। सामाजिक जीवन में आपको विशेष सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और व्यवसाय से जुड़ी आपकी योजनाएं आज धरातल पर उतरती दिखाई देंगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय अपने सपनों को साकार करने का है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सुखद परिणाम मिलेंगे। व्यर्थ के मानसिक तनाव से खुद को बचाएं। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपके निजी पुरुषार्थ और मेहनत से बड़ा आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं।

बाजार का भविष्य

चैत्र कृष्ण चतुर्दशी को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में बड़ी हलचल देखी जा सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो सोना और चांदी के भाव में 30 से 40 रुपये प्रति दस ग्राम/किलोग्राम की मंदी आने की संभावना है। वहीं धान्यों (अनाज) के भाव में अस्थिरता बनी रहेगी। रूई, कपास, सूत, वस्त्र और जूट जैसे क्षेत्रों में भी नरमी का रुख रह सकता है। व्यापारियों को सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जाती है।

Daily horoscope 18 march 2026 astrology prediction in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2026 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Today Horoscope
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.